राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने किया कमाल, लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ हासिल किया बड़ा मुकाम

रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए IPL इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया और लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गए।

iconPublished: 31 Mar 2026, 10:14 PM
iconUpdated: 31 Mar 2026, 10:23 PM

Ravindra Jadeja surpassed Lasith Malinga: आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड्स की बारिश भी शुरू हो चुकी है, और इस बार सुर्खियों में हैं रवींद्र जडेजा। राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वापसी करते ही जडेजा ने अपने पहले ही मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें एक खास क्लब में शामिल कर दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मशहूर जडेजा ने इस बार गेंद से इतिहास रच दिया।

गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में जडेजा ने अपने पुराने फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतरते ही शानदार गेंदबाजी की और दो अहम विकेट झटककर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया।

Ravindra Jadeja ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू मैच खेलते हुए जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शिवम दुबे और सरफराज खान को आउट कर IPL इतिहास में अपने विकेटों की संख्या 172 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के 9वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मलिंगा के 170 विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अब तक 255 मैचों में 30.26 की औसत से ये विकेट लिए हैं, जिसमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है।

Ravindra Jadeja struck twice in his first over, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL, Guwahati, March 30, 2026

IPL के सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल शीर्ष पर हैं। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार, सुनील नरेन, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, ड्वेन ब्रावो और अमित मिश्रा भी इस सूची में आगे हैं। अब जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी इस एलीट लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना ली है।

राजस्थान में वापसी और ट्रेड का बड़ा असर

गौरतलब है कि जडेजा (Ravindra Jadeja) 2008 में राजस्थान रॉयल्स की खिताबी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए एमएस धोनी की कप्तानी में 2018, 2021 और 2023 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। IPL 2026 से पहले हुए बड़े ट्रेड में जडेजा फिर से राजस्थान में लौटे। इस डील में सैम करन भी टीम से जुड़े, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए।

Image

मैच का हाल: राजस्थान की एकतरफा जीत

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। जोफ्रा आर्चर, जडेजा और नांद्रे बर्गर की घातक गेंदबाजी के सामने CSK की टीम 57 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आई।

हालांकि जेमी ओवरटन (43 रन), कार्तिक शर्मा (18) और सरफराज खान (17) की पारियों से टीम 127 रन तक पहुंच सकी। जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 38 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

Read More: VIDEO: जड्डू नहीं भूल पा रहे पहला प्यार! CSK की जर्सी को देख भर आया जडेजा का दिल; टीम के लोगो को किया KISS

RR vs CSK: LIVE मैच में छलके रविंद्र जडेजा के आंसू! पुरानी टीम चेन्नई को सामने देख इमोशनल हुए जड्डू? VIDEO

PBKS vs GT: पंजाब के सामने गुजरात की चुनौती, मुल्लांपुर की पिच पर बैटर्स की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाजों की होगी धूम?