रवींद्र जडेजा जीवनी: आईपीएल रिकॉर्ड, करियर आंकड़े, शतक, और अनोखी उपलब्धियां

जब भी भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडरों की बात होती है, तो सबसे पहले रवींद्र जडेजा का नाम लिया जाता है। उनकी बेहतरीन फील्डिंग, कसी हुई गेंदबाज़ी और ज़रूरत पड़ने पर मैच पलट देने वाली बल्लेबाज़ी क्षमता ने उन्हें टीम इंडिया का एक अहम स्तंभ बना दिया है।

icon द्वारा Vanshita Jain
iconPublished: 10 Feb 2026, 12:30 PM
iconUpdated: 10 Feb 2026, 12:44 PM

उनका जन्म 6 दिसंबर 1988 को जामनगर में हुआ। उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा अलग-अलग नौकरियाँ करते रहे और एक समय निजी कंपनी में चौकीदार भी थे। वे चाहते थे कि उनका बेटा सेना में जाए, जबकि उनकी माता लता जडेजा एक सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं, और बेटे को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करती थीं। उनकी दो बड़ी बहनें नाईना जडेजा और पद्मिनी जडेजा हैं। उनका परिवार एक छोटे कर्मचारी क्वार्टर में रहता था।

साल 2005 में एक दुर्घटना में उनकी की मां का निधन हो गया, तब वे मात्र 17 वर्ष के थे। इस सदमे के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने तक का सोचा, लेकिन अंततः इसी खेल को अपना सहारा बनाया। संघर्ष ने उनकी मानसिक ताकत और संकल्प को और बढ़ाया।

रवींद्र जडेजा stats

रवींद्र जडेजा stats & रिकॉर्ड

उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट, वनडे, T20I और IPL में शानदार प्रदर्शन किया है।

टेस्ट क्रिकेट: उन्होंने 89 मैच खेलकर 4095 रन बनाए और लगभग 348 विकेट लिए, 28 अर्धशतक और 6 शतक लगाए, बेस्ट बॉलिंग 7/42 रही है।

वनडे क्रिकेट: उन्होंने 210 मैचों में उन्होंने 2905 रन बनाए, लगभग 232 विकेट लिए, 13 अर्धशतक बनाए, बेस्ट बॉलिंग 5/33 रही है।

T20I क्रिकेट: इसमे रवींद्र जडेजा stats कुछ इस प्रकार है कि 74 मैचों में 515 रन और 54 विकेट लिए, बेस्ट बॉलिंग 3/15 रही है।

आईपीएल क्रिकेट: IPL में 254 मैचों में 3260 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 130.29 रहा,170 विकेट लिए, बेस्ट बॉलिंग 5/16 रही और हर प्रारूप में ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली खिलाड़ी बना दिया है।

रवींद्र जडेजा रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा रिकॉर्ड टेस्ट सीरीज

वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

रवींद्र जडेजा रिकॉर्ड की बात करें तो टेस्ट मैचों में उनके नाम एक पारी में बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का विशाल स्कोर और एक ही पारी में शतक के साथ पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है।

रवींद्र जडेजा का 2013 का शानदार साल जब भारत ने फरवरी और मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला 4-0 से जीती। इस श्रृंखला में वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 24 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को छह में से पांच बार आउट किया था।

इसी साल मार्च में उन्होंने दिल्ली टेस्ट में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल बनाया था। सीरीज के फाइनल टेस्ट में उन्होंने कुल सात विकेट हासिल किये, इसमें दूसरी पारी का पांचवां विकेट भी शामिल था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक ही सीरीज में 516 रन बनाकर और 7 विकेट लिए थे।

अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अहमदाबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा उप कप्तान की भूमिका में नजर आए, जहां उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।

इन्ही कारणों से रवींद्र जडेजा रिकॉर्ड टेस्ट सीरीज अक्सर चर्चा में रही है, जहां उन्होंने एक ही सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से दबदबा बनाया था। यही कारण है कि उन्हें एक महान ऑलराउंडर के रूप मानते हैं।

वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने बिना किसी शतक के करियर में सबसे अधिक 2905 रन बनाने का अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है, साथ ही वे इस प्रारूप में 1000 रन और 100 विकेट के साथ-साथ 1000 रन, 50 विकेट और 50 कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हैं।

सीमित ओवरों के खेल में उनकी फिरकी का जादू भी सर चढ़कर बोलता है, जहाँ उन्होंने वनडे में स्टंपिंग के जरिए 22 विकेट और टी20 आई में 'कॉट एंड बोल्ड' के जरिए 7 विकेट चटकाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में एक पारी में 2 कैच लपकना उनकी बेहतरीन फील्डिंग क्षमता का प्रमाण है।

खेल के सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20 आई) को मिलाकर उन्होंने स्टंपिंग के माध्यम से कुल 42 विकेट हासिल किए हैं।

खेल के हर लम्हे को करीब से देखें—Sports Yaari Hindi आपको IPL न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़ और खेल समाचार के साथ-साथ एक्सक्लूसिव Photo Gallery और दिलचस्प Web Stories मिलेंगी।

FAQs

Q: रवींद्र जडेजा सीएसके छोड़ रहे हैं?

Q: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी का नाम क्या है?

Q: रवींद्र जडेजा का टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर कितना है?

Q: रवींद्र जडेजा ने कितने टेस्ट शतक बनाए हैं?

Q: रवींद्र जडेजा की पत्नी कहां से विधायक है?