बीच मैदान पर अंशुल कंबोज पर भड़के रवींद्र जडेजा, गुस्से में कह डाली ये बात; वायरल VIDEO में हो गया खुलासा

Ravindra Jadeja: सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज पर गुस्साते नजर आ रहे हैं।

iconPublished: 25 Jul 2025, 08:58 PM
iconUpdated: 25 Jul 2025, 11:34 PM

Ravindra Jadeja Angry On Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जा रहा है, जिसका आज यानी 25 जुलाई को तीसरे दिन चल रहा है। तीसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बीच मैदान पर डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज पर भड़कते हुए नजर आए हैं। जडेजा और कंबोज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अंशुल कंबोज पर भड़के Ravindra Jadeja

दरअसल, मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे और जो रूट स्ट्राइक पर थे। तभी गेंद बल्ले के कोने पर लगती है ओर गेंद गली की और जाती है। फिर रूट एक रन लेने के लिए दौड़ लगाते और जड्डू थ्रो करते है, लेकिन अंशुल कंबोज स्टंप के पास नहीं आए और रन आउट मिस हो जाता है, जिसके बाद जडेजा काफी गुस्सा हो जाते हैं और फिर वो लाइव मैच में ही कंबोज पर भड़क जाते हैं।

जो रूट ने ठोका शतक

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे सेशन तक 70 रन की लीड बना ली है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने शानदार पारी खेली और शतक जड़ दिया है। दूसरे सेशन के खत्म होने तक रूट ने 201 गेंदों में 121 रन बना डाले हैं।

फ्लॉप रहे बुमराह-सिराज

मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। तीसरे दिन के खेल के तीसरे सेशन के शुरू होने से पहले बुमराह ने 19 ओवर किए, जिसमें उन्होंने 64 रन खर्च किए। वहीं सिराज ने 22 ओवर में 98 रन दिए हैं। हालांकि दोनों गेंदबाज विकेट का खाता नहीं खोल सके। टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट, रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिया है।

Read more: DSP सिराज ने बेन स्टोक्स को किया 'जमींदोज', बॉल लगते ही मुंह बल गिरे इंग्लिश कप्तान

बाबर आजम की छुट्टी! बांग्लादेश के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 स्क्वॉड से भी नाम गायब; नहीं खेलेंगे T20 World Cup?

युजवेंद्र चहल ने सरेआम रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महावश को लगाया गले, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला VIDEO

Sundar नहीं, 'अति सुंदर', वॉशिंगटन ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्के; पोप के बाद हैरी ब्रूक को भी भेजा पवेलियन

Follow Us Google News