Ravichandran Ashwin: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, रविचंद्रन अश्विन ने अब आईपीएल से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने आईपीएल से करोड़ों रुपये कमाए हैं। अश्विन ने सबसे ज्यादा कमाई चेन्नई सुपर किंग्स से की है।
10...20...30... नहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अपने IPL करियर में कमाए 100 करोड़ रुपये? जानिए सीजन वाइज पूरी सैलरी चार्ट

Ravichandran Ashwin IPL Salary: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बीच में ही रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद वो आईपीएल 2025 में खेलते नजर आए थे। लेकिन अब 27 अगस्त को उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में करोड़ों रुपये कमाए हैं। ऐसे में हमारे साथ जानिए कि रविचंद्रन अश्विन को हर आईपीएल सीजन में कितनी सैलरी मिली है।
बता दें कि आईपीएल के पहले ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने को अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें आईपीएल 2009 में डेब्यू करने का मौका मिला था। उस सीजन अश्विन को सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था।
अश्विन की सोशल मीडिया पोस्ट
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आईपीएल के रिटायरमेंट की घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की. इस पोस्ट में उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान का भी जिक्र किया. रविचंद्रन अश्विन ने लिखा, "आज का दिन खास है और इसी वजह से नई शुरुआत भी खास है। कहते हैं कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा आईपीएल करियर आज खत्म हो रहा है, लेकिन अब मेरा सफर दुनिया की अलग-अलग लीग्स में शुरू होगा।"

अपने पोस्ट में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आगे लिखा, "सालों से साथ देने के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया। इन यादों और रिश्तों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। सबसे बड़ा धन्यवाद आईपीएल और बीसीसीआई को, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। अब मैं आगे आने वाले समय का पूरा मजा लेने और उसका आनंद उठाने के लिए तैयार हूं।"
रविचंद्रन अश्विन की आईपीएल सैलरी
रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 लाख रुपये में खरीदा था। जब अश्विन आईपीएल 2025 में सीएसके में लौटे, तो फ्रैंचाइजी ने उन्हें 9 करोड़ 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 18 सीजन बिताए हैं। तब से लेकर अब तक, सभी सीजन की सैलरी मिलाकर, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आईपीएल में 100 करोड़ से थोड़ा कम, 97 करोड़ 24 लाख रुपये (₹97,24,00,000) कमाए हैं।
सीजन | टीम | सैलरी (₹) |
2008 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹12,00,000 |
2009 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹12,00,000 |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹12,00,000 |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹3,91,00,000 |
2012 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹3,91,00,000 |
2013 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹3,91,00,000 |
2014 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹7,50,00,000 |
2015 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹7,50,00,000 |
2016 | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | ₹7,50,00,000 |
2017 | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | ₹7,50,00,000 |
2018 | पंजाब किंग्स | ₹7,60,00,000 |
2019 | पंजाब किंग्स | ₹7,60,00,000 |
2020 | दिल्ली कैपिटल्स | ₹7,60,00,000 |
2021 | दिल्ली कैपिटल्स | ₹7,60,00,000 |
2022 | राजस्थान रॉयल्स | ₹5,00,00,000 |
2023 | राजस्थान रॉयल्स | 5,00,00,000 |
2024 | राजस्थान रॉयल्स | ₹5,00,00,000 |
2025 | चेन्नई सुपर किंग्स | ₹9,75,00,000 |
Ravichandran Ashwin के आईपीएल आंकड़े
रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा चार और फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। इनमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। अपने आईपीएल करियर में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 221 मैचों में 7.20 की इकॉनमी से 187 विकेट लिए हैं और 833 रन भी बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
Read More Here:
CSK को लगा बड़ा झटका! R Ashwin ने IPL को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के बाद इस लीग में आजमाएंगे हाथ?