भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों में जिन युवा गेंदबाज़ों ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है, उनमें रवि बिश्नोई क्रिकेटर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। उनका जन्म 5 सितंबर 2000 में हुआ था। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही साफ दिखाई देता था। सीमित संसाधनों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने शुरुआती दौर में अभ्यास के लिए उचित सुविधाएं नहीं मिल पाने के चलते, उन्होंने अपने दोस्तों और कोच की मदद से खुद अभ्यास के लिए मैदान और अकादमी तैयार किया।
रवि बिश्नोई क्रिकेटर बायोग्राफी: उम्र, कहां का है, खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और करियर रिकॉर्ड
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों में जिन युवा गेंदबाज़ों ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है, उनमें रवि बिश्नोई क्रिकेटर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। उनका जन्म 5 सितंबर 2000 में हुआ था। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही साफ दिखाई देता था। सीमित संसाधनों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने शुरुआती दौर में अभ्यास के लिए उचित सुविधाएं नहीं मिल पाने के चलते, उन्होंने अपने दोस्तों और कोच की मदद से खुद अभ्यास के लिए मैदान और अकादमी तैयार किया।
उनका क्रिकेट के प्रति गहरा जुनून और समर्पण उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया था। एक समय ऐसा भी आया जब वह अपनी बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण क्रिकेट ट्रायल्स के बीच किसी एक को चुनना पड़ा था। उस कठिन घड़ी में उनके कोच प्रद्योत सिंह राठौर और शाहरुख पठान ने उनके पिता को आश्वस्त किया कि रवि बिश्नोई में असाधारण प्रतिभा है और उसे अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर देना चाहिए।
यही संघर्ष आगे चलकर उनके मजबूत करियर की नींव बना और आज के हिसाब से वह भारतीय क्रिकेट के सबसे परिपक्व युवा स्पिनरों में गिने जाते हैं।
रवि बिश्नोई उम्र क्या है?

वर्तमान स्थिति के अनुसार, रवि बिश्नोई उम्र 25 वर्ष है। उनकी उम्र भले ही कम हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका आत्मविश्वास और नियंत्रण उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा करता है।
रवि बिश्नोई कहां का है?
वह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से हैं, जहाँ शिक्षा और नैतिक मूल्यों को हमेशा आगे रखा गया है। उनका परिवार राजस्थान के जोधपुर जिले के बिरामी गाँव में रहता है। अगर कोई पूछे कि रवि बिश्नोई कहां का है, तो जवाब स्पष्ट है—वह राजस्थान के जोधपुर से हैं।
रवि बिश्नोई क्रिकेटर के पिता, मांगीलाल बिश्नोई, एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा जागरूक बनाता है। शुरुआत में उन्होंने चाहा कि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और एक सुरक्षित करियर बनाएं।
रवि बिश्नोई क्रिकेटर की माता, सोहनी देवी, एक स्नेही और समझदार गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा उत्साह बढ़ाया और कठिन समय में उसे भावनात्मक सहारा दिया। उनके परिवार में एक भाई और दो बहनें भी हैं।
रवि बिश्नोई के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

रवि बिश्नोई के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट तीनों स्तरों पर उनके प्रभाव को दर्शाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: उन्होंने अपना T20I डेब्यू 16 फरवरी, 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में किया था और अपना एकमात्र वनडे मैच 6 अक्टूबर, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेला था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अब तक 44 टी20 मैचों में 64 विकेट और 1 वनडे में 1 विकेट लिया है।
IPL क्रिकेट: उन्होंने 20 सितंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था, और पहले ही मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने अपने चार ओवर में केवल 22 रन देकर विकेट लगाए थे।
साथ ही सीजन का समापन उन्होंने 12 विकेट लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' पुरस्कार अपने नाम दर्ज किया था। आईपीएल में अब तक उनके नाम 77 मैचों में 72 विकेट दर्ज हैं, जहाँ आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने ₹7.20 करोड़ में खरीदा है।
घरेलू क्रिकेट: उन्होंने 21 फरवरी 2019 को राजस्थान की ओर से 2018–19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद 27 सितंबर 2019 को 2019–20 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान राजस्थान की ओर से लिस्ट-A क्रिकेट में पदार्पण किया। 2019–20 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया था। इसमें रवि बिश्नोई आंकड़े और भी मजबूत हैं, जहाँ उन्होंने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 32 विकेट और 42 लिस्ट-ए मैचों में 64 विकेट चटकाए हैं, जो उन्हें वर्तमान भारतीय टीम का एक भरोसेमंद स्पिनर बनाते हैं।
खेल समाचार के लिए वक्त कम है? Sports Yaari Hindi की Web Stories और Photo Gallery में मिनटों में पाएं IPL न्यूज और क्रिकेट न्यूज सब कुछ एक ही जगह।