IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के बदले मालिक, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील में राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 15,300 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, जिससे लीग की ग्लोबल वैल्यू और भी बढ़ गई है।

iconPublished: 24 Mar 2026, 08:30 PM
iconUpdated: 24 Mar 2026, 08:36 PM

Rajasthan Royals bought by Kal Somani: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स अब नए मालिक के हाथों में जाने वाली है, और यह डील अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील मानी जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी ने एक बड़े निवेशक समूह के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को रिकॉर्ड कीमत में खरीदा है। करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपये की इस डील ने आईपीएल की बढ़ती वैल्यू को एक बार फिर साबित कर दिया है।

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की यह बिक्री आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील बन गई है। इससे पहले गुजरात टाइटंस में टोरेंट ग्रुप ने 67% हिस्सेदारी करीब 5025 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसकी कुल वैल्यू करीब 7500 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

Kwena Maphaka dismissed Mitchell Owen, Rajasthan Royals vs Punjab Kings, IPL, Jaipur, May 18, 2025

लेकिन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की यह डील उससे कहीं आगे निकल गई है। बताया जा रहा है कि यह सौदा आईपीएल 2026 सीजन के बाद लागू होगा। फिलहाल टीम की कमान मनोज बदाले के पास है, जबकि रेडबर्ड कैपिटल और लैकलन मर्डोक जैसे बड़े निवेशक भी टीम से जुड़े हुए हैं।

Rajasthan Royals का गौरवशाली इतिहास

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आईपीएल की पहली चैंपियन टीम रही है, जिसने 2008 में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद टीम ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। मौजूदा समय में टीम की कप्तानी रियान पराग संभाल रहे हैं, जबकि कोचिंग की जिम्मेदारी श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के पास है। टीम हमेशा युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती रही है।

Tushar Deshpande celebrates Priyansh Arya's wicket, Rajasthan Royals vs Punjab Kings, IPL, Jaipur, May 18, 2025

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका के एरिजोना के स्कॉट्सडेल के रहने वाले एक सफल उद्यमी हैं। उन्हें टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। स्पोर्ट्स में भी उनकी गहरी दिलचस्पी रही है। वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर हैं और कई स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स में निवेश कर चुके हैं। खास बात यह है कि वे 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए थे, और अब उन्होंने पूरी हिस्सेदारी हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Read More: भारत के लिए खेलना नहीं चाहते थे अक्षर पटेल, आज अपनी फिरकी से रच डाला इतिहास; किस हादसे ने बदली 'बापू' की जिंदगी?

IPL 2026 से पहले RCB को लगा एक और बड़ा झटका, हेजलवुड के बाद ये धाकड़ गेंदबाज भी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?