CK Nayudu Trophy: झारखंड के युवा कप्तान राजन दीप (Rajandeep Singh) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है, जिसकी चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है।
43 चौके और 7 छक्के… झारखंड के कप्तान ने खेली 400 रन की पारी, 23 साल की उम्र में रचा इतिहास
Rajandeep Singh Create History in CK Nayudu Trophy: भारतीय घरेलू क्रिकेट में समय-समय पर ऐसी पारियां देखने को मिलती हैं जो भविष्य के सितारों की आहट दे जाती हैं। झारखंड के 23 वर्षीय कप्तान राजन दीप ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है।
मेघालय के खिलाफ खेलते हुए राजन दीप ने नाबाद 400 रनों की एक ऐसी मैराथन पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत झारखंड ने मेघालय को एक पारी और 337 रनों के शर्मनाक अंतर से शिकस्त दी।
Rajandeep Singh ने खेली तुफानी पारी
राजन दीप की ये पारी किसी टी20 शैली से कम नहीं रही। उन्होंने अपनी पारी में 43 चौके और 7 छक्के जड़े। यानी कुल 214 रन उन्होंने केवल बाउंड्री से हासिल किए। राजन ने 387 गेंदों का सामना किया और जब 400 पर पहुंचे तो टीम हित में झारखंड ने पारी घोषित कर दी।
इतिहास में दर्ज हुआ नाम
राजन दीप सीके नायडू ट्रॉफी के इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा छूने वाले महज दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले हरियाणा के यशवर्धन दलाल ने नवंबर 2024 में मुंबई के खिलाफ 428 रनों की पारी खेली थी। राजन की यह उपलब्धि उन्हें अब भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए दिग्गजों की कतार में खड़ा कर देती है।
संकटमोचक बने कप्तान राजन दीप
मैच की शुरुआत में झारखंड की स्थिति नाजुक थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने केवल 33 रनों पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान राजन दीप ने मोर्चा संभाला और नकुल यादव (113 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 276 रनों की विशाल साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। इसके बाद उन्होंने पांचवें और छठे विकेट के लिए भी अहम साझेदारियां कीं, जिससे झारखंड का स्कोर 700/6 तक पहुंच गया।
Read More Here:
ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नया शेड्यूल, क्या हुआ बड़ा बदलाव? जानें पूरा मामला
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन