बारिश कर देगी पहले Qualifier-1 का मजा किरकिरा, जाने मैच रद्द होने पर RCB-PBKS में से किसे होगा फायदा

Qualifier-1: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां लीग स्टेज के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 29 May 2025, 12:52 AM
iconUpdated: 29 May 2025, 10:35 AM

Qualifier-1: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां लीग स्टेज के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब प्लेऑफ की असली जंग शुरू हो गई है, जिसमें सभी चार टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए कडी़ टक्कर देखने को मिलेगी। सबसे पहला क्वालीफायर (Qualifier-1) 29 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लापुर में खेला जाना है जिसके लिए फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी काफी उत्साहित है,

क्योंकि इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वही हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा पर फैंस के लिए इस वक्त एक बुरी खबर है क्योंकि अब इस मैच पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है। जिस दिन यह मैच होना है उस दिन चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाके में बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश कर देगी Qualifier-1 का मजा खराब

Qualifier-1

आईपीएल के लीग स्टेज मुकाबला में कई दफा यह देखा गया कि बारिश के कारण फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों का भी मजा खराब हो गया और कई मुकाबले को तो रद्द करना पड़ा। कुछ ऐसी ही टेंशन पहले क्वालीफायर (Qualifier-1) को लेकर देखने को मिल रही है। अगर पहले क्वालीफायर वाले दिन बारिश होती है और कुछ ओवर का मैच भी नहीं हो पाता है और ऐसी स्थिति में अगर मैच को रद्द करना पड़ता है

तो पंजाब किंग्स की टीम बिना मैच खेले फाइनल में पहुंच जाएगी और फिर यहां आरसीबी के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी क्योंकि उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा। इस वक्त दोनों टीमों के समान अंक जरूर है लेकिन नेट रन रेट के मामले में पंजाब किंग्स आगे है, जिसे इसका फायदा मिलता नजर आएगा और आरसीबी को मजबूरन एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।

मैच रद्द होने पर इस तरह निकलेगा नतीजा

टॉप पर रहने वाली टीम के साथ फायदा यह होता है कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें कोई नुकसान देखने को नहीं मिलता है। हालांकि 29 जून को चंडीगढ़ में बारिश की आशंका उतनी ज्यादा नहीं है। ऐसे में फैंस भरपूर रूप से पहले क्वालीफायर (Qualifier-1) का मजा उठा सकते हैं क्योंकि दोनों ही टीम चाहेगी कि इस मुकाबले को खेल कर और एक नतीजे पर उतरे

ताकि वह संतुष्टि के साथ आगे का सफर तय कर सके। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में बेंगलुरु और पंजाब दोनों के 19-19 अंक है लेकिन पंजाब किंग्स का नेट रन रेट +0.372 है, वही बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.301 है।

Read Also: RCB Playing 11: रजत पाटीदार बाहर, जितेश शर्मा कप्तान क्वीलाफायर-1 में ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन