राहुल चाहर और पत्नी ईशानी का टूटा रिश्ता, सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई तलाक की खबर

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पत्नी ईशानी से तलाक की पुष्टि की है। करीब चार साल पुरानी शादी कानूनी प्रक्रिया के बाद खत्म हुई, जिसे उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत बताया।

iconPublished: 20 Feb 2026, 10:14 PM
iconUpdated: 20 Feb 2026, 11:34 PM

भारतीय क्रिकेट जगत से एक निजी लेकिन चर्चा में रहने वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के लिए खेल चुके लेग स्पिनर राहुल चाहर की शादी टूटने की पुष्टि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। करीब चार साल पहले हुई उनकी शादी अब कानूनी प्रक्रिया के बाद आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है।

राहुल चाहर, जो अपने शांत स्वभाव और मैदान पर आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा भावुक संदेश साझा कर अपने जीवन के इस कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट जगत में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में Rahul Chahar ने क्या कहा

राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने अपनी पोस्ट में स्वीकार किया कि कम उम्र में शादी करने का फैसला उनकी समझ से परे था। उन्होंने लिखा कि उस समय उन्हें अपनी क्षमताओं, पसंद और जीवन की दिशा को लेकर स्पष्टता नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले लगभग 15 महीने कोर्ट-कचहरी के चक्कर, धैर्य की परीक्षा और कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए बीते। इस दौरान उन्होंने सच्चाई, धैर्य और आत्मबल के महत्व को करीब से महसूस किया।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Chahar (@rdchahar1)

कानूनी प्रक्रिया के बाद आधिकारिक तौर पर अलग हुए

राहुल (Rahul Chahar) ने बताया कि 20 फरवरी को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उनके जीवन का यह अध्याय समाप्त हो गया। उन्होंने लिखा कि भारी कीमत चुकाने और लंबी प्रक्रिया के बाद यह मामला सुलझा, जिससे उनके जीवन के इस दौर को पूर्ण विराम मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस रिश्ते को बिना किसी गुस्से या पछतावे के समाप्त कर रहे हैं। उनके शब्दों में, कुछ रिश्ते हमेशा साथ रहने के लिए नहीं होते, बल्कि हमें जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाने और बदलने के लिए होते हैं।

CSK Star, Who Got Married At 22, Announces Divorce Days Ahead Of 4th Anniversary | Cricket News

‘यह अंत नहीं, नई शुरुआत है’ Rahul Chahar

अपने संदेश के अंत में राहुल ने इसे अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि आगे का जीवन आत्मसम्मान, शांति और सही निर्णयों पर आधारित होगा। उन्होंने लिखा कि उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है, बल्कि इस अनुभव से मिले सबक, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की हिम्मत है। यह संदेश उनके परिपक्व दृष्टिकोण और जीवन को नए सिरे से देखने की सोच को दर्शाता है।

भारत और आईपीएल में ऐसा रहा है करियर

राजस्थान के भरतपुर में 1999 में जन्मे राहुल चाहर (Rahul Chahar) इस समय करीब 26 वर्ष के हैं। उन्होंने भारत के लिए एक वनडे मैच खेला है, जिसमें तीन विकेट लिए, जबकि छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम सात विकेट दर्ज हैं।

घरेलू टी20 और आईपीएल में उनका प्रदर्शन अधिक प्रभावशाली रहा है। अब तक 140 टी20 मैचों में 142 विकेट लेने वाले राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। अपनी धारदार लेग स्पिन से उन्होंने टी20 क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल