MS Dhoni: एमएस धोनी के बारे में कई अनकही कहानियां हैं। अब, उनके फोन न करने के नियम से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है, जो धोनी के साथी खिलाड़ी ने बताया।
'कभी नहीं उठाता....' क्या है एमएस धोनी का नो-फोन रूल? साथी खिलाड़ी ने खोला राज, शेयर की बड़ी बात

MS Dhoni No Phone Rule: आईपीएल की चमक-दमक भरी दुनिया में जहां खिलाड़ी सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से जुड़े रहते हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज बिल्कुल अलग है। धोनी का फोकस हमेशा बेसिक्स पर टिके रहना, प्रोसेस पर काम करना और जो नियंत्रण में है उसे बेहतर करना रहा है। यही सोच उन्हें अब तक के सबसे सफल कप्तानों में शामिल करती है।
इन सबके बीच, एमएस धोनी (MS Dhoni) का नो-फोन रूल भी अक्सर चर्चा में रहता है। अब उनके साथी खिलाड़ी आर साई किशोर ने इस नियम पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इस नियम से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है।
एमएस धोनी का नो-फोन रूल
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और अब गुजरात टाइटंस के सदस्य आर साई किशोर ने हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया। प्रोवोक टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "मैंने धोनी से बहुत कुछ सीखा। वह कभी भी अपना फोन नहीं उठाते थे। मैच वाले दिन तो फोन होटल के कमरे में ही छोड़ देते और पूरी तरह खेल पर ध्यान केंद्रित करते। इसे देखकर मुझे लगा कि सोशल मीडिया में इतना उलझना जरूरी नहीं है।"

साई किशोर का आईपीएल सफर
साई किशोर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2020 में 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, वह दो सीजन तक बेंच पर रहे और कोई मैच नहीं खेल पाए। 2022 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। इसके बाद से उन्होंने खुद को साबित किया और आईपीएल में भरोसेमंद गेंदबाज बनकर उभरे।

अब तक उन्होंने 25 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। साई किशोर की खासियत उनकी वर्सेटाइल गेंदबाजी है। वह पावरप्ले और मिडल ओवर्स दोनों में प्रभावी रहते हैं। जबकि बल्लेबाज आक्रामक खेल रहे हों, उन्होंने लगातार विकेट निकाले और इकॉनमी लगभग 8.85 रही।
MS Dhoni की सोच का असर
साई किशोर मानते हैं कि एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ बिताया समय उनके लिए बेहद कीमती रहा। धोनी का शांत स्वभाव, डिटैच रहने की आदत और मैदान पर सरल रणनीतियां उन्हें ज्यादा फोकस्ड और आत्मविश्वासी बनाती हैं।
Read More Here:
प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बने टीम इंडिया के नए सेलेक्टर, अजीत अगारकर के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी
रोजर बिन्नी के बाद CSK का पूर्व खिलाड़ी बना BCCI का नया बॉस, जानें ऑलराउंडर की पूरी कहानी