PSL 2026 से पहले 16 खिलाड़ियों द्वारा लीग छोड़ने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उठाया है। IPL खेलने गए खिलाड़ियों समेत सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की गई है।
PSL 2026: एक साथ 16 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, लीग से पहले लिया गया बड़ा फैसला; होगी कानूनी कार्यवाही
PSL 2026, PCB to take action on players: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच भिड़ंत होनी है, लेकिन उससे पहले ही लीग प्रशासन सख्त रुख में नजर आ रहा है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है, जिन्होंने आखिरी समय पर PSL से नाम वापस लिया। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि इसमें कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
PSL 2026 छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर होगी कार्रवाई
PSL के चेयरमैन सलमान नसीर ने साफ तौर पर कहा है कि जो खिलाड़ी लीग को छोड़कर दूसरी लीग खासतौर पर IPL में खेलने चले गए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बयान में कहा कि PSL को हल्के में लेना अब खिलाड़ियों को महंगा पड़ेगा। उनके मुताबिक कई खिलाड़ियों ने “इज्जत से ज्यादा पैसे” को प्राथमिकता दी है, और अब उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस बयान के बाद यह मामला और ज्यादा गरमा गया है।

IPL को चुना, PSL 2026 को छोड़ा
इस विवाद की सबसे बड़ी वजह यह है कि कई विदेशी खिलाड़ियों ने PSL 2026 छोड़कर IPL को चुना। ब्लेसिंग मुजरबानी अब IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे, जबकि दासुन शनाका राजस्थान रॉयल्स से जुड़ चुके हैं। वहीं स्पेंसर जॉनसन ने PSL छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का रुख किया है। इन फैसलों ने PSL मैनेजमेंट को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

PSL 2026: इन खिलाड़ियों पर भी गिरेगी गाज
इसके अलावा भी कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। गुडाकेश मोती, टिमाल मिल्स, डेविड वीसा, जॉनसन चार्ल्स, एडम जंपा, रहमनुल्लाह गुरबाज, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर मैकगर्क और गेराल्ड कोट्जिया जैसे खिलाड़ी PSL से हट चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी के भी लीग छोड़ने की खबर है। इन फैसलों के पीछे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को भी एक वजह माना जा रहा है।
Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?