PSL 2026 के एक मुकाबले में लाहौर कलंदर्स पर बॉल टैंपरिंग का गंभीर आरोप लगा, जिसमें फखर जमान समेत तीन खिलाड़ी कैमरे में संदिग्ध हरकत करते दिखे।
PSL 2026 में बॉल टैंपरिंग से मचा बवाल, कैमरे में कैद हुई नीच हरकत; फखर जमान पर लगे गंभीर आरोप
PSL 2026, Ball Tempering: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का छठा मुकाबला मैदान पर जितना रोमांचक रहा, उतना ही विवादों में भी घिर गया। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में बॉल टैंपरिंग का ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे टूर्नामेंट की साख पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया।
मैच के अहम मोड़ पर हुई इस कथित हरकत ने न सिर्फ खेल का रुख बदला, बल्कि लाहौर कलंदर्स की टीम को भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। 5 रन की पेनल्टी और उसके बाद मिली हार ने इस विवाद को और भी बड़ा बना दिया है, वहीं फखर जमान का नाम सामने आने से मामला और गरमा गया है।
PSL 2026: मैच के दौरान कैसे हुआ पूरा विवाद
दरअसल, 29 मार्च को खेले गए इस मुकाबले (PSL 2026) में कराची किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। लाहौर की ओर से आखिरी ओवर हारिस रऊफ डालने वाले थे, लेकिन उससे पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान रन-अप के पास एक साथ इकट्ठा हुए।
🚨 BIGGEST HUMILIATION FOR PSL AND PAKISTANI FANS 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 29, 2026
Fakhar Zaman and Shaheen Shah Afridi did the ball tampering on live camera & got penalized by 5 runs
PSL is a league where the ball gets pink and now the ball gets tempered on live cam 😆#MIvsKKR pic.twitter.com/U9MtHxmLOz
तीनों खिलाड़ियों ने बारी-बारी से गेंद को हाथ में लिया, जिसकी हरकत कैमरे में कैद हो गई। ऑन-फील्ड अंपायर फैसल अफरीदी ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया, गेंद मंगवाई और जांच के बाद पाया कि गेंद से छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद अंपायर ने नियम के तहत लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी।
PSL 2026: पेनल्टी ने बदल दिया मैच का नतीजा
अंपायर के फैसले के बाद मैच पूरी तरह पलट गया। कराची किंग्स को जहां 14 रन बनाने थे, वहीं पेनल्टी के बाद लक्ष्य घटकर सिर्फ 9 रन रह गया। इस आसान समीकरण का फायदा उठाते हुए कराची ने 3 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स ने 6 विकेट पर 131 रन बनाकर जीत हासिल की। लाहौर कलंदर्स के लिए यह हार सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि विवाद के कारण छवि पर भी भारी पड़ी।
PSL 2026: शाहीन अफरीदी ने जताई नाराजगी
PSL 2026 के इस मैच के बाद प्रेजेंटेशन में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम इस फैसले को लेकर अंपायर से बात करेगी और समझने की कोशिश करेगी कि आखिर ऐसा निर्णय क्यों लिया गया।