आईपीएल 2025 के अंतिम मुकाबले में Lucknow Super Giants और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आमने सामने होने वाले हैं। इस मुकाबले में लखनऊ बदलाव कर सकती हैं।
RCB के खिलाफ अंतिम मुकाबले में बदल जाएगी Lucknow Super Giants की प्लेइंग 11, जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Table of Contents
भारतीय प्रीमियर लीग 2025 का लीग स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है। अंतिम मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरa जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच बैंगलोर के लिए काफी अहम होने वाला है, जहाँ उन्हें टॉप 2 में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं लखनऊ की टीम इस सीजन के अपने आखिरी मैच में सम्मान बचाने और बैंगलोर की राह मुश्किल करने के इरादे से उतरेगी।

Lucknow Super Giants का बल्लेबाज़ी क्रम
इस मुकाबले में की बल्लेबाज़ी की बात करें तो मिचेल मार्श और एडन मार्करम पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और निकोलस पूरण जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ मौजूद रहेंगे। इनके अलावा आयुष बडोनी और अब्दुल समद को भी मौका मिल सकता है, जो तेज़ी से रन बनाने में माहिर हैं।
Lucknow Super Giants का गेंदबाज़ी क्रम
गेंदबाज़ी में शाहबाज नदीम और रवि बिश्नोई स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। तेज़ गेंदबाज़ी की कमान आकाश दीप, आवेश खान और विलियम ओ'रूर्के के हाथों में होगी। यह गेंदबाज़ आरसीबी के मजबूत टॉप ऑर्डर को रोकने का प्रयास करेंगे। इन गेंदबाजों के पास काफी ज्यादा विकल्प है और वें अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले हैं।
Lucknow Super Giants की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श (ऑलराउंडर), एडन मार्करम (बल्लेबाज़), ऋषभ पंत (विकेटकीपर बल्लेबाज़), निकोलस पूरण (बल्लेबाज़), आयुष बडोनी (बल्लेबाज़), अब्दुल समद (बल्लेबाज़), शाहबाज नदीम (गेंदबाज़), आकाश दीप (गेंदबाज़), रवि बिश्नोई (गेंदबाज़), आवेश खान (गेंदबाज़), विलियम ओ'रूर्के (गेंदबाज़)
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी
Also Read- CSK से इन खिलाड़ियों का रिलीज होना तय, एमएस धोनी पर लटकी!