Asia Cup 2025: आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले इन चार खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाना लगभग तय है।
IPL 2025 में कमाल कर रहे इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिलना तय, एशिया कप से चमक सकती है किस्मत; एक है अनकैप्ड

Asia Cup 2025 Indian Team: टीम इंडिया 9 महीनों के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का कमाल कर चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा रोहित ब्रिगेड ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया का अगला फोक्स एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) है, जिसमें उन चार खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जो इस सीजन यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कमाल कर रहे हैं। लिस्ट में एक अनकैप्ड खिलाड़ी भी मौजूद है।
इन चार खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत (Asia Cup 2025)
बता दें कि एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृ्ष्णा, बल्लेबाज साई सुदर्शन, स्पिनर साई किशोर और अनकैप्ड बल्लेबाज प्रियांश आर्य को मौका दिया जा सकता है। चारों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है।
प्रसिद्ध कृष्णा (Asia Cup 2025)
सीजन मे गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 8 मैचों में 16 विकेट चटका लिए हैं, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। प्रसिद्ध के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका मिलना तय लग रहा है।
साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे साई सुदर्शन ने 8 मैचों की 8 पारियों में 52.12 की औसत से 417 रन बना लिए हैं, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सुदर्शन के प्रदर्शन को देखते हुए भी यही लग रहा है कि उन्हें मौका मिलना लगभग तय है।
साई किशोर
गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे युवा स्पिनर साई किशोर ने भी अब तक बेहद ही कमाल की गेंदबाजी की है। साई ने 8 मैचों में 16.33 की औसत से 12 विकेट चटका लिए हैं।
प्रियांश आर्य
पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अनकैप्ड प्रियांश आर्य ने 8 मैचों की 8 पारियों में 31.75 की औसत और 201.58 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 254 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक भी निकल चुका है। प्रियांश का आक्राम अंदाज उन्हें एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह दिला सकता है।
Read more:
खुल गई युवराज सिंह की पोल-पट्टी, मैच के बाद शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ करते हैं ऐसा बर्ताव!