Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। हाल ही में मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए शॉ शतक जड़ा है।
एक्स टीम मुंबई के खिलाफ गरजा पृथ्वी शॉ का बल्ला, रणजी ट्रॉफी 2025-26 से पहले महाराष्ट्र के लिए जड़ा शतक

Prithvi Shaw Hit century for Maharashtra: भारतीय क्रिकेट में अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दमदार अंदाज में वापसी का ऐलान किया है। उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी से पहले एक वार्मअप मैच में ये उपलब्धि हासिल की।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हाल ही में अपनी एक्स टीम मुंबई से अलग होकर महाराष्ट्र टीम में शामिल हुए थे। उसके बाद से ये उनका पहला घरेलू मैच है। शॉ ने रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के खिलाफ वार्म-अप मैच में धमाकेदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया।
मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक
मुंबई के खिलाफ वार्म-अप मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने सिर्फ एक दिन में शतक पूरा किया और कुल 186 रन बनाए। अर्शिन कुलकर्णी के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दोनों ने 305 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। मुंबई की टीम को शॉ की विकेट लेने में 50 ओवर का समय लगा। आखिरकार शम्स मूलानी ने उन्हें आउट किया।
डाउनफॉल से गुजर रहे Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ ने पिछले घरेलू सीजन (2024/25) में खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई से बाहर होने के बाद टीम छोड़ने का फैसला किया था। आईपीए 2025 की नीलामी में भी वे अनसोल्ड रहे थे। बावजूद इसके, 58 प्रथम श्रेणी मैचों में 46.02 की औसत से 4556 रन बना चुके शॉ ने अपनी प्रतिभा साबित की है।
नई टीम, नई चुनौती
इस अभ्यास मैच में मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे थे, जबकि टीम में शिवम दूबे और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। महाराष्ट्र की टीम में शॉ अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और जालज सक्सेना के साथ खेलेंगे। महाराष्ट्र अपना रणजी ट्रॉफी 2025/26 सीजन 15 अक्टूबर को केरल के खिलाफ शुरू करेगा। शॉ के इस फॉर्म से महाराष्ट्र को सीजन की शुरुआत से पहले आत्मविश्वास और मजबूती मिली है।
Read More Here:
मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल