बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की सह मालिक Preity Zinta ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन को उनसे जोड़ने पर उन्होंने लिंगभेदी मानसिकता की आलोचना की और महिलाओं को सम्मान देने की बात कही।
Preity Zinta ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, मैक्सवेल के साथ नाम जोड़ने पर जताई नाराज़गी
बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह मालिक Preity Zinta एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं, लेकिन इस बार उन्होंने करारा जवाब देते हुए अपनी बेबाकी से सभी का ध्यान खींच लिया। एक यूज़र ने ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन को प्रीति से न जुड़ पाने से जोड़ दिया, जिस पर अभिनेत्री ने न सिर्फ उसे जवाब दिया बल्कि महिला मालिकों को लेकर ट्रोल संस्कृति पर सवाल भी उठाए।
“क्या पुरुष मालिकों से भी यही सवाल पूछते हैं?”
एक यूज़र ने Preity Zinta को टैग करते हुए लिखा, “मैडम, मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई इसलिए वह आपकी टीम से अच्छा नहीं खेलता था?” इस पर प्रीति ने जवाब देते हुए लिखा, “क्या आप यह सवाल पुरुष टीम मालिकों से भी पूछते हैं, या सिर्फ महिलाओं के लिए ऐसी बातें करते हैं?”

Preity Zinta ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट और कॉर्पोरेट दोनों ही क्षेत्रों में पिछले 18 सालों से मेहनत कर के अपनी पहचान बनाई है और उन्हें उनके काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए, न कि इस तरह की लिंगभेदी टिप्पणियाँ।
“महिलाओं को हर कदम पर साबित करना पड़ता है खुद को”
प्रीती जिंटा ने कहा कि क्रिकेट जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्र में महिलाओं को हर बार अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती है। उन्होंने लिखा, “मुझे नहीं पता था कि कॉर्पोरेट सेटअप्स में महिलाओं के लिए सर्वाइव करना इतना मुश्किल है, जब तक कि मैंने खुद क्रिकेट में काम नहीं किया।”
फिल्मों में भी जल्द करेंगी Preity Zinta वापसी
काम के मोर्चे पर, प्रीति जिंटा जल्द ही निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वे सनी देओल के साथ नज़र आएंगी। सोशल मीडिया पर उनके साहसिक जवाब को काफी समर्थन मिल रहा है।
Read More Here: