Vaibhav Suryavanshi and Sanju Samson: संजू सैमसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया। जिसे सुनकर पूरा हॉल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा।
'पहला ही उड़ा देंगे...' राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने उतारी वैभव सूर्यवंशी की नकल; VIDEO ने मचाया धमाल
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi and Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 15 फरवरी को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला ये वार्षिक समारोह इस बार खास था।
समारोह के दौरान संजू सैमसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया। जिसे सुनकर पूरा हॉल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा।
संजू सैमसन ने उतारी Vaibhav Suryavanshi की नकल
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2025 में उन्होंने एलएसजी के लिए खिलाफ अपना डेब्यू किया था। वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। संजू ने सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के डेब्यू को लेकर एक मजेदार बात साझा की है, जो युवा खिलाड़ी के निडर क्रिकेट को दर्शाता है। सूर्यवंशी ने डेब्यू से पहले कप्तान संजू और कोच राहुल द्रविड़ ने उनके गेम प्लान के बार में पूछा था। इस पर वैभव ने पहली गेंद को उड़ाने यानी छक्का मारने की बात कही थी।

क्या है पूरा मामला?
BCCI के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से सवाल किया गया कि जब उनका डेब्यू होने वाला था, तो कोच ने क्या कहा था? सूर्यवंशी इसका जवाब दे रहे थे तभी संजू ने उन्हें बीच में रोक दिया और खुद उस पल की बातचीत करने लगे। संजू ने कहा, मैं भी वहां पर मौजूद था। राहुल सर ने मुझे बुलाया और कहा कि संजू हमें तुमसे बात करनी है। वैभव बहुत छोटा लड़का है और इस वजह से हमें बताना होगा कि उसे क्या करना है।
View this post on Instagram
Vaibhav Suryanshi ने क्या कहा?
सैमसन ने आगे कहा, "राहुल सर ने इसके बाद वैभव पूछा कि तुम्हारा क्या प्लान है? इस पर वैभव ने कहा कि कुछ नहीं सर हम तो खेल लेंगे। इसके बाद द्रविड़ सर ने पूछा कि तुम्हारी योजना क्या है? इस पर वैभव ने कहा कि अगर हमें मिला तो हम पहली ही गेंद पर उड़ा देंगे। उसने मैच में भी ठीक ऐसा ही किया। मैंने सोचा छोड़ो इसे, ये अपना ही वीडियो गेम खेल रहा है।"
𝐕𝐚𝐢𝐛𝐡𝐚𝐯 𝐒𝐨𝐨𝐫𝐲𝐚𝐯𝐚𝐧𝐬𝐡𝐢 𝐡𝐚𝐬 𝐚𝐫𝐫𝐢𝐯𝐞𝐝 𝐟𝐨𝐫 𝐈𝐏𝐋 𝟐𝟎𝟐𝟔 🔥💗 pic.twitter.com/Eh2ofR9N3L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2026
Vaibhav Suryanshi का IPL 2025 में प्रदर्शन
वैभव ने अपने डेब्यू मैच में खेली गई पहली गेंद जो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंकी गई थी उस पर छक्का लगाया था। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई है। वैभव सूर्यवंशी ने इसी सीजन में 35 गेंदों पर शतक लगाया था जो आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा लगाई गई सबसे तेज सेंचुरी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन में कुल 252 रन बनाए।
Read More: IPL 2026 से पहले बैसाखी के सहारे चलता नजर आया केकेआर का स्टार गेंदबाज, लीग से भी हो चुका है बाहर
IPL में होगी ललित मोदी की वापसी? राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में उतरे पूर्व चेयरमैन