T20 World Cup से बाहर होने के बाद भी खत्म नहीं हो रही पाकिस्तान की मुसीबतें, हर क्रिकेटर पर लगेगा 50 लाख जुर्माना?

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान टीम के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने से बाद क्रिकेट के गलियारों में ये बात चलने लगी कि जल्द ही सलमान आगा से कप्तानी छीनी जा सकती है और बाबर आजम के टी20 क्रिकेट पर विराम लगाया जा सकता है पर उन सब से इतर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान टीम पर 50 लाख का जुर्माना लगने वाला है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 02 Mar 2026, 05:03 PM

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई सलमान आगा की पाकिस्तान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुपर-8 में जैसे-तैसे पाकिस्तान ने अपनी लाज तो बचा ली पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।

पाकिस्तान टीम के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) से बाहर होने से बाद क्रिकेट के गलियारों में ये बात चलने लगी कि जल्द ही सलमान आगा से कप्तानी छीनी जा सकती है और बाबर आजम के टी20 क्रिकेट पर विराम लगाया जा सकता है पर उन सब से इतर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान टीम पर 50 लाख का जुर्माना लगने वाला है।

T20 World Cup: किस पर लगेगा 50 लाख का जुर्नामा?

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के चलते हर एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसका फैसला कथित तौर पर भारत से मिली हार के बाद ले लिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन यह जानकारी पाकिस्तान टीम के खराब रिजल्ट से मेल खाती है।

T20 World Cup 2026 से बाहर हुई पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम की बड़ी टीमों के सामने हवा निकल गई। पाकिस्तान सुपर 8 में नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका को हराकर सुपर 8 तक पहुंची थी। सुपर 8 में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से मुकाबला होना था, जो बारिश के चलते धुल गया। इसके बाद इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए और हार गया।

T20 World Cup 2026, Pakistan Team
T20 World Cup 2026, Pakistan Team

सीनियर खिलाड़ियों की जमकर हो रही आलोचना

पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा, और सीनियर खिलाड़ी जैसे शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज कड़ी आलोचना झेल रहे हैं। खबर है कि अगा कप्तानी छोड़ सकते हैं। पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक भी विवादों में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने दामाद शादाब खान के प्रदर्शन का बचाव करते हुए मुख्य कोच माइक हेसन पर ठीकरा फोड़ा।

Read More: Team India: सुपर-8 में प्रचंड जीत के बाद सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? कब और कहां होगी इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

'कई बार खुद पर शक हुआ...' महाजीत के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, बताया कैसे बुरे वक्त में अपने खेल पर किया काम?

Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा