Pakistan की हार के बाद मोहसिन नकवी ने खोया आपा, पाक टीम से अब इन 2 सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी!

IND vs PAK: खबर है कि भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में भी जमकर बवाल हुआ है। मोहसिन नकवी स्टेडियम से बाहर निकलते समय गुस्से में थे, उन्होंने टीम मैनेजर से कहा कि भारत से ये हार 'मंजूर नहीं' और फिर उनका कैंप के अंदर गुस्सा सामने आया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 17 Feb 2026, 04:42 PM
iconUpdated: 17 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs PAK, Mohsin Naqvi: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टीम इंडिया की एकतरफा जीत ने भारतीय फैंस को जितना ज्यादा खुश किया उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान में इस हार के चर्चे हैं। पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी मैदान से मुंह छिपाकर भागते दिखे।

अब इस मुद्दे पर बड़ा अपडेट देखने को मिला है, खबर है कि पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में भी जमकर बवाल हुआ है। मोहसिन नकवी स्टेडियम से बाहर निकलते समय गुस्से में थे, उन्होंने टीम मैनेजर से कहा कि भारत से ये हार 'मंजूर नहीं' और फिर उनका कैंप के अंदर गुस्सा सामने आया।

मैच खत्म होने से पहले भागे Mohsin Naqvi

भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हर तरह से फुस्स दिखी। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। PTI की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तान की दुर्दशा देखकर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Mohsin Naqvi ने पाकिस्तान टीम पर जताई नाराजगी

न्यूज एजेंसी ने सोमवार को बताया कि नकवी 61 रन की हार में पाकिस्तान के परफॉर्मेंस से नाराज थे। ये एक ऐसी हार थी जिसने अब उन्हें बाहर होने की कगार पर ला खड़ा किया है। एक सोर्स ने PTI को बताया कि पाकिस्तान के खराब बैटिंग प्रदर्शन के बाद नकवी ने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा को अपनी "नाराजगी" बताई। सोर्स ने कहा, 'चेयरमैन प्रेमदासा स्टेडियम में मैच जल्दी छोड़कर चले गए क्योंकि यह साफ हो गया था कि पाकिस्तान को भारत से एक और हार का सामना करना पड़ेगा।'

Mohsin Naqvi
Mohsin Naqvi

इन दो खिलाड़ियों का कटेगा टीम से पत्ता

PCB के एक और सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नकवी ने चीमा को ये भी बताया कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का प्रदर्शन बिलकुल भी मंजूर नहीं था।

सूत्र ने आगे कहा, 'देर रात, मैनेजमेंट थिंक टैंक ने फैसला किया कि अब बहुत हो गया और वे बाबर और शाहीन को बेंच पर बैठाएंगे और बुधवार, 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ सलमान मिर्जा/नसीम शाह और फखर जमान को आजमाएंगे।' ऐसे में अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है तो लगे हाथ में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का टी20 क्रिकेट भी खतरे में जा सकता है।

Read More: Super-8 में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को चमत्कार की दरकार, जिम्बाब्वे की एक भूल और... समझें पूरा समीकरण

SL vs AUS: हवा में छलांग लगाकर पथुम निसांका ने लपका टूर्नामेंट का बेस्ट कैच, देखकर दंग रह गए फैंस

SL vs AUS: पथुम निसांका की शतकीय पारी से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा, सुपर-8 में जगह बनाकर कंगारुओं का काटा पत्ता