Mohsin Naqvi: पीसीबी अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी ने जब देखा कि किस तरह टीम इंडिया पाकिस्तान का कचूमर निकाल रही है तो ट्रॉफी चोर मुकाबला खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर नौ-दो ग्यारह हो गए यानी भाग खड़े हुए।
टीम इंडिया ने की पाकिस्तान की ऐसी दुर्गति, मैच खत्म होने से पहले ही मैदान से नौ-दो ग्यारह हुए ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी
Table of Contents
IND vs PAK, Mohsin Naqvi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वही हुआ जिसका सबको इंतजार था। कोलंबो में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ और एक बार फिर टीम इंडिया ने इस कदर पाकिस्तान को हराया कि वो सपने में भी इस हार को याद करके डरेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी ने जब देखा कि किस तरह टीम इंडिया पाकिस्तान का कचूमर निकाल रही है तो ट्रॉफी चोर (Mohsin Naqvi) मुकाबला खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर नौ-दो ग्यारह हो गए यानी भाग खड़े हुए। उनसे पाकिस्तान की हार देखी नहीं गई।
भाग खड़े हुए Mohsin Naqvi
जब भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट गिरा, तब पाकिस्तान का स्कोर 77/5 था। जीत की उम्मीद खत्म होते देख मोहसिन नकवी वीवीआईपी बॉक्स से उठकर सीधे अपनी गाड़ी की ओर भागते दिखे। पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में उन्हें मैच खत्म होने से काफी पहले स्टेडियम के बाहर जाते देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे हार के डर से भागना करार दिया है।
VIDEO | ICC Men's T20 World Cup, 2026: PCB chief Mohsin Naqvi leaves R. Premadasa International Stadium. #INDvsPAK
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QXbYcjFUCN
जय शाह से बात करने से इरादे से आए थे नकवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ संबंधों को सुधारने और आइस-ब्रेकिंग बातचीत के इरादे से स्टेडियम आए थे। हालांकि, दोनों को एक साथ नहीं देखा गया। नकवी ने श्रीलंकाई क्रिकेट अधिकारियों से मुलाकात जरूर की, लेकिन भारत के खिलाफ अपनी पिछली एंटी-इंडिया बयानबाजी और एशिया कप ट्रॉफी विवाद के कारण वे भारतीय फैंस के निशाने पर रहे। पाकिस्तान की हार इस बात का सबूत है कि मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कुछ भी खास काम नहीं किया है।

Mohsin Naqvi का विवादों से पुराना नाता
मोहसिन नकवी का विवादों से पुराना नाता है। पिछले साल एशिया कप के दौरान उन्होंने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी कथित तौर पर ट्रॉफी लेकर मैदान से चले गए थे। हाल ही में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकियों के पीछे भी नकवी की अगुवाई वाले पीसीबी का ही हाथ माना जा रहा था।
VIDEO: हाथ मिलाते वक्त सूर्या ने कुलदीप को लगाई फटकार, कैमरे में कैद हुआ वायरल पल