PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए संकटमोचन बने शशांक सिंह, हेड-अभिषेक को एक ही ओवर में किया टाटा-बाय-बाय

PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंद से संकटमोचन बने शशांक सिंह, एक ही ओवर में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को किया चलता।

iconPublished: 11 Apr 2026, 05:38 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 06:07 PM

PBKS vs SRH, Shashank Singh bowling: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर एसआरएच को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने उतरे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में तेजी से रन बटोर रहे थे, लेकिन शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की कमान संभालते हुए मैच का रुख बदल दिया।

PBKS vs SRH: शशांक सिंह ने संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी

इस मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह को गेंद सौंपी और उन्होंने टीम को शानदार वापसी दिलाई।

IMG 9997

शशांक ने एक ही ओवर में दोनों खतरनाक ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 9वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा और तीसरी गेंद पर ट्रेविस हेड का विकेट चटकाया। इस दोहरे झटके ने पंजाब किंग्स पर बन रहा दबाव काफी हद तक कम कर दिया।

PBKS vs SRH: शशांक सिंह का शानदार स्पेल

इस मुकाबले में शशांक सिंह को गेंदबाजी का मौका मिला और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.7 की रही, जो इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बेहद प्रभावशाली रही।

IMG 9998

PBKS vs SRH: एसआरएच ने बनाए 219 रन

हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद हेड और अभिषेक के आउट होने के बाद हैदराबाद की पारी थोड़ी धीमी पड़ गई। इसके बावजूद टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Read More: PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद की Playing XI बदली

वैभव सूर्यवंशी बने IPL में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल और केएल राहुल को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

हेजलवुड-भुवनेश्वर पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी, RCB के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा