PBKS vs GT: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आइपिएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका
PBKS vs GT Toss Update: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट का आगाज आज कर रही हैं और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
इस मुकाबले में घरेलू कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों कप्तानों का मानना है कि इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, दोनों टीमों की ओर से कुछ खिलाड़ियों को आज डेब्यू का मौका भी मिला है।
PBKS vs GT: श्रेयस अय्यर ने चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया। वहीं शुभमन गिल ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी नजर आ रही है और वह पहले बल्लेबाज़ी करने के फैसले से खुश हैं।
🚨 Toss 🚨@punjabkingsipl have won the toss against @gujarat_titans and will field first in New Chandigarh!
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Updates ➡️ https://t.co/75rCxTCOL1#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/fHPNAIlqZe
PBKS vs GT: किन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की ओर से कूपर कॉनॉली को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं गुजरात टाइटन्स की तरफ से न्यूज़ीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स और भारत के अशोक शर्मा को भी आज मौका दिया गया है।

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
PBKS vs GT: गुजरात टाइटन्स प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज