टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अजीब बयान दिया और उनकी तुलना उस्मान तारिक से कर दी।
'Jasprit Bumrah तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक...' पाकिस्तान चयनकर्ता का बेतुका बयान, 'भट्टा' बॉलर की बुमराह से कर डाली तुलना
Pakistani selector compared Jasprit Bumrah to Usman Tariq: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की चर्चा अभी भी पूरे क्रिकेट जगत में जारी है। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अहम भूमिका निभाई। दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि पाकिस्तान में इस जीत को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। वहां कई क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व खिलाड़ी टीम इंडिया की सफलता को लेकर अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
Jasprit Bumrah को बताया तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने अपने युवा गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर काफी उम्मीदें जताई थीं और उन्हें टीम का बड़ा हथियार बताया जा रहा था। हालांकि टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खिलाफ उनकी जमकर पिटाई हुई।

इसके बावजूद पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर अजीब बयान देते हुए कहा कि आज के दौर में बुमराह का एक्शन सामान्य गेंदबाजों से अलग है और वह इतनी तेजी से गेंदबाजी करते हैं कि बल्लेबाजों को समझने का मौका नहीं मिलता, इसलिए उन्हें तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक कहा जा सकता है।
तुलना को लेकर उठे सवाल
आकिब जावेद का यह बयान सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने इस तुलना को पूरी तरह बेतुका बताया। दरअसल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गिनती मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में होती है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है।

उस्मान तारिक के एक्शन पर भी उठते रहे हैं सवाल
उस्मान तारिक के करियर की बात करें तो उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें तीन बार अपने एक्शन की जांच भी करवानी पड़ी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के बुलावे पर PSL को दिखाया ठेंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL खेलने का लिया फैसला
T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त