Wazir Mohammad: भारत में जन्में पाकिस्तानी क्रिकेटर का निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

Wazir Mohammad Dies: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वजीर मोहम्मद का सोमवार को निधन हो गया। पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रहे वजीर का जन्म भारत में हुआ था।

iconPublished: 13 Oct 2025, 10:32 PM
iconUpdated: 13 Oct 2025, 10:33 PM

Pakistan Wazir Mohammad Dies: पाकिस्तान से क्रिकेट जगत के लिए दुखभरी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व खिलाड़ी वजीर (Wazir Mohammad) मोहम्मद का निधन हो गया। भारत में जन्में वजीर पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज जीवित क्रिकेटर थे। उन्होंने 13 अक्टूबर (सोमवार) को 95 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली।

बता दें कि वजीर इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहते थे। उनकी जिंदगी इंग्लैंड में ही समाप्त हुई। पूर्व पाक क्रिकेटर का जन्म 22 दिसंबर 1929 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। हालांकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही खेला।

1952 में किया अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Wazir Mohammad)

वजीर मोहम्मद ने नवंबर 1952 में पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 20 टेस्ट खेले। इसके अलावा उन्होंने 100 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले।

Wazir Mohammad

1952 से शुरू होने वाला वजीर मोहम्मद का करियर 1959 में समाप्त हुआ। उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में खेला था। वहीं उन्होंने डेब्यू भारत के खिलाफ किया था।

कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर (Wazir Mohammad)

वजीर मोहम्मद को कलात्मक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था। उन्होंने 20 टेस्ट की 33 पारियों में 27.62 की औसत से 801 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 189 रनों का रहा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी मचाया धमाल (Wazir Mohammad)

वजीर मोहम्मद ने अपने करियर में 105 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले। इन मैचों की 148 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 40.40 की औसत से 4930 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 26 अर्धशतक निकले।

Wazir Mohammad

क्रिकेट बाद क्या-क्या काम किए?

क्रिकेट से संन्यास के बाद वजीर मोहम्मद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में सलाहकार के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान में भी काम किया। फिर इसके बाद वह यूके चले गए और वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

Read more: वर्ल्ड कप में 'बुर्का' पहनकर उतरी बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर्स? तस्वीर वायरल; जानें असल हकीकत

Mohammed Siraj: टेस्ट क्रिकेट में टॉप पर पहुंचे मोहम्मद सिराज, हासिल की इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि

IPL 2026: ऑक्शन से पहले होगी गेंदबाजों की छटाई, मयंक यादव, मिचेल स्टार्क और आकाशदीप का रिलीज होना तय?