Sameer Minhas: क्या हिंदू धर्म से है पाकिस्तान के अंडर-19 क्रिकेट समीर मन्हास का ताल्लुक? सरनेम की वजह से हुआ कंफ्यूजन

Sameer Minhas: पाकिस्तानी क्रिकेटर समीर मन्हास ने भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल में 172 रनों की पारी खेली, जिसके बाद लोगों में उनके धर्म को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया।

iconPublished: 21 Dec 2025, 04:24 PM
iconUpdated: 21 Dec 2025, 04:25 PM

Sameer Minhas Religion Confusion: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी। टीम के लिए ओपनिंग पर आए समीर मन्हास (Sameer Minhas) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 17 चौके और 9 छक्कों की मदद से 172 रन स्कोर किए। इसी बीच समीर के धर्म को लेकर लोगों के कंफ्यूजन फैल गया।

दरअसल उनके सरनेम 'मन्हास' की वजह से लोगों को यह लगने लगा कि वह पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में खेल रहे एक हिंदू क्रिकेटर हैं। तो आइए जानते हैं कि उनका असली धर्म क्या है और 'मन्हास' सरनेम का पूरा माजरा क्या है।

समीर मन्हास का धर्म (Sameer Minhas)

कथित तौर पर समीर मन्हास मुस्लिम हैं। वह पाकिस्तान के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके अराफात मन्हास के छोटे भाई हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि समीर के धर्म को लेकर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।

Sameer Minhas

मन्हास सरनेम (Sameer Minhas)

भारत: मुख्य रूप से मन्हास सूर्यवंशी राजपूत इस्तेमाल करते हैं। भारत में इस सरनेम का इस्तेमाल करने वाले मुख्यत: लोग हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। मन्हास सरनेम वाले लोग ज्यादातर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे इलाकों में पाए जाते हैं।

पाकिस्तान: पाकिस्तान में भी मन्हास वाले लोग मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तान को इस सरनेम को लगाने वाले मुख्यत: इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

एशिया कप में समीर मन्हास का कमाल (Sameer Minhas)

अंडर-19 एशिया कप में समीर ने कमाल की बल्लेबाजी की है। लीग स्टेज में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में समीर ने 177* रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि फिर लीग स्टेज में भारत के खिलाफ वह फ्लॉप हुए थे, जिसमें सिर्फ 09 रन बना सके थे। इसके बाद यूएई के खिलाप 44 रन बनाए। फिर बांग्लादेश के खिलाफ 69* रनों की पारी खेली और भारत के खिलाफ 172 रन बनाए।

Read more: T20 World Cup 2026 के लिए BCCI ने क्यों नहीं किया रिजर्व प्लेयर का नाम घोषित? देवजीत सैकिया ने किया बड़ा खुलासा

WTC 2025-27 Points Table: एशेज के तीसरे टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, क्या भारत को हुआ नुकसान? देखें टॉप-5 टीमें

IND vs PAK: फिर ट्रॉफी को लेकर होगा विवाद? भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के बीच मोहसिन नकवी की एंट्री