Pakistani Cricketer: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने भारतीय नागरिकता की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को जन्मभूमि और भारत को मातृभूमि बताया।
'जन्मभूमि पाकिस्तान, पर मातृभूमि भारत...' पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, CAA पर दिया दो टूक जवाब

Danish Kaneria on CAA: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले दानिश कनेरिया ने भारतीय नागरिकता को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे कनेरिया ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि उनका अभी भारतीय नागरिकता लेने का कोई इरादा नहीं है।
दानिश कनेरिया ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में पाकिस्तान टीम के लिए 276 विकेट लिए हैं। उन्होंने 61 टेस्ट मैचों में 3.07 की इकॉनमी से 261 विकेट और 18 वनडे मैचों में 4.79 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं।
जन्मभूमि पाकिस्तान, पर मातृभूमि भारत: दानिश कनेरिया
दानिश कनेरिया ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को भारतीय नागरिकता से जोड़ने वाले आलोचकों को जवाब देना जरूरी है। उन्होंने लिखा: "पाकिस्तान भले ही मेरी जन्मभूमि हो, लेकिन मेरे पूर्वजों की धरती होने के नाते, भारत ही मेरी मातृभूमि है। मेरे लिए भारत एक मंदिर जैसा है।"

Danish Kaneria का हुआ जबरन धर्म परिवर्तन
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और वहां के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पुष्टि की कि क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें गहरे भेदभाव का सामना करना पड़ा। कनेरिया ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से तो प्यार मिला, लेकिन अधिकारियों ने उनके साथ लगातार भेदभाव किया।

नागरिकता और CAA पर दिया दो टूक जवाब
नागरिकता के मामले में अपनी वर्तमान स्थिति स्पष्ट करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि अभी उनका भारत आने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि भविष्य में उनके जैसा कोई व्यक्ति भारत की नागरिकता चुनता है, तो सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) पहले से ही लागू है।
Read More Here:
मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल