MS Dhoni: पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श बताया है। वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने कहा कि वह धोनी से प्रेरणा लेती हैं और उनकी तरह कप्तानी करना चाहती हैं।
पाक कप्तान भी निकली माही की फैन, वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा बयान, बोलीं- एमएस धोनी जैसा...

Pakistan captain idolises MS Dhoni: आईसीसी महिला विश्वकप 2025 की तारीख नजदीक आ चुकी है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। 30 सितंबर से शुरू हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने 23 वर्षीय ऑलराउंडर फातिमा सना को कप्तान बनाने का फैसला किया है।
युवा फातिमा सना पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान का नेतृत्व करती नजर आएंगी। कप्तानी संभालने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि वे भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से काफी प्रभावित हैं और उनकी तरह ही शांत और समझदारी से टीम का नेतृत्व करना चाहती हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है और यह एमएस धोनी की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी दर्शाता है।
MS Dhoni जैसा बनना चाहती हैं फातिमा सना
पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ख्वाहिश महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसी कप्तान बनने की है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करना थोड़ा नर्वस करने वाला होता है, लेकिन वह धोनी से प्रेरणा लेकर मैदान पर उतरेंगी।
फातिमा ने कहा, “वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करना थोड़ा नर्वस करने वाला है, लेकिन मैं महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेती हूं। मैंने उनके भारत के कप्तान रहते हुए और आईपीएल के मैच देखे हैं। जिस तरह वह शांत रहते हैं, फैसले लेते हैं और खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं, उससे बहुत कुछ सीखने को मिला। जब मुझे कप्तानी मिली थी, तभी मैंने सोचा था कि धोनी की तरह बनना है।”
सेमीफाइनल तक पहुंचाना है लक्ष्य
फातिमा सना ने इंटरव्यू में आगे कहा कि उनका मकसद पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए भविष्य की दिशा तय कर सकता है। यही वजह है कि सभी खिलाड़ी भी इसकी अहमियत को समझते हैं और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Read More Here: