T20 World Cup 2026 में फिट नहीं थे बाबर आजम और फखर जमान? पाकिस्तानी सिलेक्टर्स ने कर डाला बड़ा खुलासा

Babar Azam: पाकिस्तान टीम के सिलेक्टर आकिब जावेद ने खुलासा किया है कि पूरे टी20 विश्व कप के दौरान बाबर आजम, फखर जमान और सलमान मिर्जा फिट नहीं थे।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 14 Mar 2026, 09:24 PM
iconUpdated: 14 Mar 2026, 09:38 PM

T20 World Cup 2026, Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। भारत के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद से पहले तो ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे और उसके बाद रही सही कसर पाकिस्तान टीम ने पूरी कर दी।

अब पाकिस्तान टीम के बारे में कुछ ऐसी बातें सामने आ रही है जिसने एक बार फिर टीम में अंदरूनी खलल की बातें शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान टीम के सिलेक्टर आकिब जावेद ने खुलासा किया है कि पूरे टी20 विश्व कप के दौरान बाबर आजम, फखर जमान और सलमान मिर्जा फिट नहीं थे।

Babar Azam का निराशाजनक प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब बाबर आजम को पाकिस्तानी टीम में चुना गया था तो इस फैसले को लेकर उसी समय से काफी सवाल उठ रहे थे। बाबर का भी प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी खराब देखने को मिला, जिसके बाद अब चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद के उनकी चोट को लेकर खुलासे के बाद जगहंसाई जरूर हो रही है।

Babar Azam
Babar Azam

क्या है पूरा मामला?

आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बाबर आजम खेलने के लिए फिट नहीं हैं, फखर जमान खेलने के लिए फिट नहीं हैं और सलमान मिर्जा भी खेलने के लिए फिट नहीं हैं। हम PCB से इस मामले की जांच करने का अनुरोध कर रहे हैं। ये कैसे मुमकिन है कि फखर और बाबर दोनों ही अनफिट थे? वर्ल्ड कप के बाद हमें उनकी चोटों के बारे में पता चला। तो, क्या इसका मतलब यह है कि T20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी फिटनेस पर नजर नहीं रखी जा रही थी?

क्या टीम का हिस्सा होने के बावजूद वे पूरी तरह से फिट नहीं थे? हम सिलेक्टर्स को इस बारे में पता होना चाहिए था, लेकिन जब खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए जाते हैं, तो उनकी सेहत से जुड़ी समस्याओं और चोटों की देखभाल हेड कोच और फिजियो को करनी चाहिए। हमें इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए थी।"

चोटिल हैं Babar Azam

आकिब जावेद ने आगे कहा, "जब वो (बाबर आजम) श्रीलंका से लौटे, तो हमारे डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी चोट उन्हें मौजूदा बांग्लादेश के खिलाफ हो रही सीरीज और नेशनल T20 में खेलने से रोक रही है। वह खेलना चाहते थे, लेकिन चोट उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दे रही है।"

बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल रहे बाबर

इससे पहले PTI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग से पहले अपनी "तकनीक की कमियों" को ठीक करने औप उनपर ध्यान देने के लिए नेशनल T20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। T20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ विदेश में होने वाली ODI सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

Read More: LIVE मैच में सलमान आगा ने फेंका ग्लव्स और हेलमेट, ICC ने अपनाया सख्य रवैया; दे डाली बड़ी सजा!

IPL 2026 शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, टीम का स्टार सदस्य हुआ बाहर

IPL 2026 के लिए CSK के महारथियों ने शुरू किया अभ्यास, VIDEO में थाला-ऋतुराज ने जड़े एक से एक धमाकेदार शॉट