IND vs PAK बायकॉट ड्रामे के बीच कोलंबो पहुंची पाकिस्तान टीम, टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला किसके खिलाफ खेलेगा पाक?

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले पाकिस्तान जमकर नौटंकी कर रहा है लेकिन इसी बीच पाक टीम ने एक ऐसी चीज की है जिससे उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में मजाक बनना निश्चित हो गया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 03 Feb 2026, 02:03 PM
iconUpdated: 03 Feb 2026, 02:46 PM

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में हफ्ते भर से भी कम का समय बचा है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गई है। सलमान आगा एंड कंपनी का कोलंबो पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच चल रही खींचतान के बीच, पाकिस्तान टीम सोमवार, 2 फरवरी को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। जहां सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाक टीम 4 फरवरी, बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसके बाद वे 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेंगे।

PCB कर रही IND vs PAK मैच का बहिष्कार

पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम के श्रीलंका पहुंचने की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी टीम, अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर एक्स पर पाकिस्तान सरकार के एक बयान के अनुसार, PCB ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाले पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान का T20 World Cup का शेड्यूल

पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत करेगा। जिसके बाद 10 फरवरी को USA के खिलाफ मैच होगा। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की कि उनकी नेशनल टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगी।

कहां खेले नॉकआउट के मुकाबले

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है, तो मैच कोलंबो में खेले जाएंगे; नहीं तो, नॉकआउट स्टेज के मैच कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे। यह फैसला PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुछ दिन पहले पाक PM शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद लिया गया।

Read More: T20 World Cup में अफगानिस्तान के मेंटोर बनेंगे दिनेश कार्तिक? पूर्व क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

T20 World Cup विवाद में शाहिद अफरीदी की एंट्री, ICC के खिलाफ उगला जहर; पाकिस्तान का किया सपोर्ट

T20 World Cup 2026 के लिए सभी 20 टीमों का स्क्वॉड हुआ रिलीज, ये चार टीमें ट्रॉफी जीतने का ठोक रही दावा!