Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले आई खबर में बताया गया पाकिस्तान ने एशिया कप से नाम वापस लेने का फैसला किया है।
Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने एशिया कप से वापस लिया नाम, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

Asia Cup 2025 Pakistan Pulls Out: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर चर्चा तेज है। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाल ही में टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल जारी किया था। क्रिकेट वाला एशिया कप दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। इसी बीच पाकिस्तान की हॉकी टीम ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले हॉकी एशिया कप 2025 से नाम वापस लेने का फैसला किया है।
SPORTSTAR की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत के बिहार के राजगीर में खेले जाने वाले एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि भारतीय सरकार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने के लिए इच्छुक है।
सुरक्षा कारणों का दिया हवाला (Asia Cup 2025)
रिपोर्ट में हॉकी इंडिया के एक आधिकारी के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत आने से इनकार कर दिया है।

आगे सोर्स के हवाले से बताया गया, "दरअसल, पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने बुधवार को एशियाई हॉकी फेडरेशन को पत्र लिखा कि वे सुरक्षा कारणों के चलते एशिया कप में हिस्सा नहीं लेंगे। हमने बांग्लादेश को आमंत्रण दिया है।"
2026 वर्ल्ड कप के लिए अहम एशिया कप
बताते चलें कि हॉकी एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम 2026 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करेगी जो नीदरलैंड और बेल्जियम में खेला जाएगा। वहीं एशिया कप में टॉप-5 पर रहने वाली टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्लीफायर खेलेंगी।

कब होगा हॉकी एशिया कप?
गौरतलब है कि हॉकी एशिया कप 2025 भारत के राज्य बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 29 अगस्त से 07 सितंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 से 21 अगस्त के बीच कुल 4 मैच खेले जाएंगे। यह दौरान टीम इंडिया के लिए एशिया कप के लिए अच्छा अभ्यास साबित हो सकता है।
Read more: Duleep Trophy 2025: दिलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम जारी, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बना कप्तान
शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा का एशिया कप 2025 में खेलना कंफर्म! इस तरह लीक हुई खबर