T20 World Cup 2026 से बाहर होते ही पाकिस्तान टीम में भूचाल, बाबर आजम बाहर; 6 खिलाड़ी कटा पत्ता, नए कप्तान का ऐलान

T20 World Cup 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बाबर आजम और फखर जमान समेत कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है।

iconPublished: 04 Mar 2026, 11:15 PM
iconUpdated: 04 Mar 2026, 11:24 PM

Huge Changes in Pakistan Squad after T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट से बाहर होने के तुरंत बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

दरअसल, पाकिस्तान ने बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। यह तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 से 15 मार्च के बीच ढाका के शेरे-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम की कमान एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई है।

T20 World Cup: 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान ने बांग्लादेश दौरे के लिए घोषित अपनी 15 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया है। टीम में छह ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्हें अभी तक वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों में अब्दुल समद, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान और शमील हुसैन का नाम शामिल है।

Maaz Sadaqat played a freewheeling knock, India A vs Pakistan A, Rising Stars T20 Asia Cup, Doha, November 16, 2025

T20 World Cup: बाबर आजम और फखर जमान को किया बाहर

इस टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर करना रहा। उनके अलावा फखर जमान और सैम अय्यूब को भी इस वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

T20 World Cup में फ्लॉप रहे बाबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बाबर आजम से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। दबाव के मौकों पर वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके, जिसके बाद उनकी कप्तानी और फॉर्म दोनों पर सवाल उठने लगे।

Babar Azam walks back after a painstaking 25 off 24, England vs Pakistan, Men's T20 World Cup, Pallekele, February 24, 2026

बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।

Read More: SA vs NZ: फिन एलेन के शतकीय तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

'बड़ी जीत से कुछ कदम दूर...' सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले हैरी ब्रूक का बड़बोलापन! क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका के लिए 'संकटमोचन' बने मार्को यानसेन, महज 27 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ टीम को मुश्किलों से निकाला