Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।
Babar Azam: पाकिस्तान की टी20 टीम के बाद अब चैंपियनशिप से भी बाहर हुए बाबर आजम, हो पाएगी पाकिस्तानी टीम में वापसी?
Table of Contents
Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की तूती एक समय दुनियाभर में बोलती थी, लेकिन अब खराब तौर उनके करियर के लिए खतरा बना हुआ है। वह लगातार फिसड्डी साबित हो रहे हैं।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।
बाहर हुए Babar Azam
टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली वनडे सीरीज की टीम से बाहर किए गए बाबर का नाम पेशावर में चल रही राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के लिए लाहौर व्हाइट्स टीम में शामिल किया गया था। अब यह बात सामने आई है कि वह घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे और इसके बजाय अपनी बल्लेबाजी पर कुछ कोच के साथ काम कर रहे हैं।
🚨 BABAR AZAM TAKES A BREAK 🚨
— Ahmad Says (@Ahm67518) March 10, 2026
Babar Azam will skip the NT20 Cup and work on restoring his batting technique ahead of PSL. (Geo News)#BabarAzam
pic.twitter.com/acjXgFnH1v
अपनी कमियों पर काम कर रहे Babar Azam
बाबर ने टेक्निक में कमियों को ठीक करने पर ध्यान देने के लिए नेशनल T20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम कुछ कोचों के साथ काम कर रहे हैं। ये कोच कौन हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने एनडीटीवी से कहा कि बाबर और टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि उन्हें नेशनल इवेंट में खेलने के बजाय अपनी "बैटिंग टेक्निक की कमियों" पर काम करना चाहिए। बाबर PSL 11 में पेशावर जालमी के लिए खेलेंगे और उनके लिए बैटिंग ओपन करेंगे।
फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे बाबर
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम जो कभी आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर काबिज थे साल 2024 से अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां भारत ने खिताब जीता। स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सुपर आठ के आखिरी मैच से भी बाहर बैठना पड़ा था।

2020 के बाद से उन्होंने पीएसएल के अलावा शायद ही कोई घरेलू टूर्नामेंट खेला है। बाबर ने पिछले साल के आखिर में प्रीमियर रेड-बॉल डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन में दो फर्स्ट-क्लास गेम भी छोड़ दिए थे, जबकि उस समय भी वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।