PAK vs USA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में यूएसए को हराकर पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत अपने नाम की है।
PAK vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, यूएसए को 32 रनों से हराया; पॉइंट टेबल में भारत से निकला आगे
PAK vs USA match highlights: पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 12वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आसानी से दो अंक अपने नाम किए और पिछले टी20 विश्व कप की हार का बदला भी चुकता किया।
इस मुकाबले (PAK vs USA) में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और अंततः 32 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। यह अमेरिका की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार रही।
PAK vs USA: पाकिस्तान ने 32 रनों से जीता मुकाबला
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान और बाबर आज़म की शानदार पारियों की बदौलत मजबूत स्कोर खड़ा किया। दोनों बल्लेबाज़ों ने टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई, जिसके चलते पाकिस्तान ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभम और शयान ने अमेरिका के लिए अच्छी बल्लेबाज़ी की, लेकिन अंत में पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने मैच पर पकड़ बना ली। अमेरिका की टीम लक्ष्य से 32 रन पीछे रह गई और मुकाबला गंवा दिया।

PAK vs USA: भारत को अंक तालिका में छोड़ा पीछे
इस मुकाबले (PAK vs USA) में जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। 4 अंकों के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक सिर्फ़ एक ही मुकाबला खेला है और वह दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस जीत के साथ पाकिस्तान का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है।

PAK vs USA: कैसा रहा मुकाबले का हाल
इस मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली, हालांकि बीच में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन दमदार फिनिश की बदौलत टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबज़ादा फरहान ने 41 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा बाबर आज़म ने 32 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि शादाब ख़ान ने तेज़ 12 गेंदों में 30 रनों की उपयोगी पारी खेली।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से रन गति पर असर पड़ा। दो बल्लेबाज़ों को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी ज़्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं सका और अमेरिका की टीम 20 ओवरों में सिर्फ़ 158 रन ही बना सकी।
IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा