PAK vs USA: इस मुकाबले में यूएसए के 37 साल के खिलाड़ी ने ऐसी गेंदबाजी की जिसने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ भी दमदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को परेशान किया था। ये खिलाड़ी कोई नहीं बल्कि तेज गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक है।
PAK vs USA: भारत के बाद अब पाकिस्तान को 37 साल के गेंदबाज ने रुलाए खून के आंसू; महज 2 मैच में चटका डाले 8 विकेट
Table of Contents
PAK vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला गया। जिसे पाकिस्तान ने 32 रनों से अपने नाम कर लिया। यूएसए को हराने के साथ ही ये पाकिस्तान की इस विश्व कप की लगातार दूसरी जीत है।
इस मुकाबले में यूएसए के 37 साल के खिलाड़ी ने ऐसी गेंदबाजी की जिसने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ भी दमदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को परेशान किया था। ये खिलाड़ी कोई नहीं बल्कि तेज गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक है।
शेडली वैन शाल्कविक ने चटकाए 8 विकेट
शेडली वैन शाल्कविक ने भारत के खिलाफ मुकाबले में एक ओवर में तीन विकेट चटकाए थे और पूरे मुकाबले में चार विकेट। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी इस कारनामे को दोहराया है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों बार उन्होंने पारी के छठे ओवर में ये कमाल किया। 37 साल के तेज गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 8 ओवर डाले हैं और सिर्फ 50 रन देकर 8 विकेट चटकाए हैं।

PAK vs USA मैच में शाल्कविक का धमाल
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शेडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दाएं हाथ के पेसर ने सैम अयूब, पाक कप्तान सलमान आगा, शादाब खान और फहीम अशरफ का शिकार किया। वो इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, इस मैच में 25 रन देकर 4 विकेट लेते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया।
4 wickets vs INDIA.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 10, 2026
4 wickets vs PAKISTAN.
SHADLEY VAN SCHALKWYK IS A HERO OF USA 💥🔥 pic.twitter.com/LDJrHPeDV2
PAK vs USA मुकाबले का हाल
बात करें मुकाबले की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 190 रन बनाए, जवाब में अमेरिकी टीम सिर्फ 158 रन बना सकी। पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब 19 रन ही बना पाए। साहिबजादा फरहान ने कमाल की बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में 73 रन बनाए।
A near flawless display from the spinners to guide Pakistan to their second victory in #T20WorldCup 2026 👌
— ICC (@ICC) February 10, 2026
📝: https://t.co/og1TjXuRXc pic.twitter.com/VXCY8WQUPu
PAK vs USA: पाकिस्तान ने दिया 191 का टारगेट
कप्तान सलमान आगा फेल रहे, बाबर आजम ने 32 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया। मिडिल ओवर्स में शादाब खान ने 12 गेंदों में 30 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली, जिसके दम पर पाकिस्तान 190 रनों तक पहुंचा। पाकिस्तान के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी अमेरिकी टीम को परेशान किया।
A near flawless display from the spinners to guide Pakistan to their second victory in #T20WorldCup 2026 👌
— ICC (@ICC) February 10, 2026
📝: https://t.co/og1TjXuRXc pic.twitter.com/VXCY8WQUPu
PAK vs USA: पाकिस्तानी स्पिनर्स ने दिखाया दम
शाहीन अफरीदी ने एक विकेट लिया लेकिन उन्होंने 42 रन लुटा दिए। हालांकि, स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शादाब खान को 2 सफलता मिली। नवाज और अबरार को 1-1 विकेट मिला। सबसे ज्यादा 73 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल हुआ।
कमिंस और हेजलवुड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर!