PAK vs SL: पाकिस्तान टीम पर गिरेगी गाज, कप्तान सलमान आगा से छीनेगी कप्तानी! बाबर आजम का करियर हो जाएगा खत्म?

PAK vs SL: अगर पाकिस्तान आज वाले मुकाबले (पाकिस्तान बनाम श्रीलंका) को निर्धारित ओवर या समय में हासिल नहीं कर पाती है तो उसका टी20 विश्व कप 2026 से पत्ता कटना निश्चित है और सिर्फ इतना ही नहीं पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी और बाबर आजम के करियर पर भी गाज गिर सकती है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 28 Feb 2026, 06:57 PM
iconUpdated: 28 Feb 2026, 07:05 PM

PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम अगर इस मुकाबले (PAK vs SL) में कुछ समीकरण के साथ जीत हासिल करती है तो सेमीफाइनल में सलमान आगा एंड कंपनी की एंट्री हो जाएगी।

वहीं दूसरी ओर अगर पाकिस्तान इस मुकाबले (PAK vs SL) को निर्धारित ओवर या समय में हासिल नहीं कर पाती है तो उसका टी20 विश्व कप 2026 से पत्ता कटना निश्चित है और सिर्फ इतना ही नहीं पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी और बाबर आजम के करियर पर भी गाज गिर सकती है।

PAK vs SL: मोहसिन नकवी पाक टीम से 'असंतुष्ट'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा को मौजूदा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है। आगा के अलावा टीम के कुछ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भी ये आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन से ‘असंतुष्ट’ हैं।

PAK vs SL: Pakistan Team
PAK vs SL: Pakistan Team

खतरे में सलमान आगा की कप्तानी

सूत्र ने शनिवार को बताया, ‘नकवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, क्योंकि इस बार उन्हें चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और बोर्ड में उनके करीबी सहयोगियों ने भरोसा दिलाया था कि टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।’ सूत्र के मुताबिक, नकवी ने आगा को टी20 कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। इसके साथ ही वह मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं के साथ कुछ खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर स्पष्ट चर्चा करेंगे।

PCB Chief Mohsin Naqvi and Pakistan team
PCB Chief Mohsin Naqvi and Pakistan team

बाबर आजम का खत्म होगा करियर?

सूत्र ने कहा, ‘सलमान के अलावा बाबर आजम, उस्मान खान और कुछ अन्य खिलाड़ियों के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी विश्व कप के बाद पर्दा गिर सकता है।’ कप्तानी की दौड़ में शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी के नामों पर विचार किया जा रहा है। सूत्र ने यह भी बताया कि विश्व कप से पहले ही हेसन ने नकवी को संकेत दे दिया था कि टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान को कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर उन्हें स्थापित करना होगा और आधुनिक टी20 क्रिकेट की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ना होगा।

PAK vs SL: पाकिस्तान टीम में होंगे बड़े बदलाव

सूत्र ने ये भी बताया कि, ‘ऐसे में विश्व कप के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।’ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 मैचों का अनुभव रखने वाले बाबर के बारे में भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही तो श्रीलंका के खिलाफ सुपर आठ चरण का मैच उनके करियर का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय साबित होगा।

Read More: IND vs WI: नॉकआउट मुकाबले से पहले आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी लौटा वापस

Ranji Trophy: सालों का इंतजार हुआ खत्म... जम्मू कश्मीर ने दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी के खिताब

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ग्रुप में नंबर 1, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें बरकरार