PAK vs SL: 'करो या मरो' मुकाबले से कटा बाबर आजम-सैम अयूब का पत्ता, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI बदली

PAK vs SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पूर्व कप्तान बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर कर दिया है। बाबर आजम का इस अहम मुकाबले से बाहर होना इस बात का संकेत है कि अब उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 28 Feb 2026, 07:16 PM
iconUpdated: 28 Feb 2026, 07:41 PM

PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में पाकिस्तान के लिए आज यानी 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला है। इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की प्लेइंग XI पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है।

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पूर्व कप्तान बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर कर दिया है। बाबर आजम का इस अहम मुकाबले से बाहर होना इस बात का संकेत है कि अब उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है।

PAK vs SL: बाबर आजम हुए टीम से बाहर

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान को हर हाल में बड़ी जीत की जरूरत है और इसको देखते हुए लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे बाबर को टीम से बाहर कर दिया गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उनकी धीमी स्ट्राइक रेट की वजह से उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में बाबर ने 24 गेंदों में सिर्फ 25 रन बनाए थे, जो टीम के लिए काफी धीमा साबित हुआ।

अब श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत है। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने स्ट्राइक धीमे करने वाले बाबर को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया और उनकी जगह ख्वाजे नफे को मौका दिया है। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती, तो यह बाबर के टी20 इंटरनेशनल करियर के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

PAK vs SL
PAK vs SL

PAK vs SL: सैम अयूब और सलमान मिर्जा का भी कटा पत्ता

बाबर के अलावा, पाकिस्तान ने सैम अयूब और सलमान मिर्जा को भी इस मैच से बाहर रखा है। उनकी जगह नसीम शाह और अबरार अहमद को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका की प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

Read More: PAK vs SL: पाकिस्तान टीम पर गिरेगी गाज, कप्तान सलमान आगा से छीनेगी कप्तानी! बाबर आजम का करियर हो जाएगा खत्म?

IND vs WI: नॉकआउट मुकाबले से पहले आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी लौटा वापस

Ranji Trophy: सालों का इंतजार हुआ खत्म... जम्मू कश्मीर ने दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी के खिताब