PAK vs NZ: एक बार फिर बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी, पाक-न्यूजीलैंड मैच हुआ रद्द; पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

PAK vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने थी जहां बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया है।

iconPublished: 21 Feb 2026, 09:52 PM
iconUpdated: 21 Feb 2026, 09:59 PM

PAK vs NZ, Super 8 match called off: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण का आगाज हो चुका है, जहां इस दौर का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था। दोनों टीमों के फैंस को एक करीबी और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी।

हालांकि, बारिश ने इस मुकाबले में खलल डाल दिया और अंततः मैच रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के पास पूरे 2 अंक हासिल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन अब उन्हें 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।

PAK vs NZ: बारिश की वजह से मुकाबला हुआ रद्द

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टॉस के तुरंत बाद मौसम बिगड़ने लगा और बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। इसके बाद उम्मीद थी कि मैच देरी से शुरू कराया जाएगा, लेकिन लगातार बारिश के चलते खेल शुरू ही नहीं हो पाया। 5-5 ओवर का न्यूनतम खेल संभव नहीं हो सका, जिसके कारण मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया।

Pakistan captain Salman Agha won the toss and elected to bat, Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026, Super Eight, Colombo, February 21, 2026

PAK vs NZ: किस टीम को हुआ फायदा

मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। इस मैच का कोई विजेता नहीं रहा और नेट रन रेट पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा। अंक तालिका में दोनों टीमें समान स्थिति में रहेंगी, जिससे सुपर 8 के आगे के मुकाबले और भी अहम हो गए हैं।

Rain arrived in Colombo soon after the toss, New Zealand vs Pakistan, Men's T20 World Cup, Colombo, February 21, 2026

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

PAK vs NZ: पकिस्तान की प्लेइंग 11

साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

Read More: IND vs SA: हार्दिक पंड्या के शॉट से साथी खिलाड़ी हुआ घायल, सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल