PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 के पहले मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला है। आइए जानते है अगर मुकाबला रद्द हुआ तो किस टीम को नुकसान और किस टीम का फायदा हो सकता है।
PAK vs NZ: बारिश ने डाला सुपर-8 के पहले मुकाबले में खलल, अगर रद्द हुआ मैच तो किसका होगा नुकसान और किसको मिलेगा फायदा?
PAK vs NZ, Rain haults play: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे चरण यानी सुपर 8 की शुरुआत हो चुकी है। सुपर 8 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जहां मुकाबले से पहले बारिश की आशंका जताई गई थी।
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। खराब मौसम के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि बारिश की वजह से मैच रद्द होता है, तो किस टीम को नुकसान होगा और इस स्थिति में आईसीसी के नियम क्या कहते हैं।
PAK vs NZ: बारिश से मुकाबले में डाला खलल
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर 8 का पहला मुकाबला (PAK vs NZ) खेला जा रहा है, जहां पहले से ही बारिश की आशंका जताई जा रही थी। टॉस के बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दिया, जिसके कारण मुकाबला तय समय यानी शाम 7 बजे शुरू नहीं हो सका।
Rain interrupts the action in Colombo! Grounds crew rushing to cover the pitch as heavy showers delay the start of the Pakistan vs New Zealand Super 8 match in the T20 World Cup. Pakistan won the toss and opted to bat first.🏏 #PAKvNZ #T20WorldCup #NZvPAK #T20WC2026 #Cricket pic.twitter.com/eqERJyC3Ja
— Awais (@Awais097) February 21, 2026
PAK vs NZ: क्या कहता है आईसीसी का नियम
सुपर 8 चरण के दौरान यदि कोई मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो उसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। किसी मैच का परिणाम निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है। यदि 5-5 ओवर का खेल भी पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला बेनतीजा घोषित कर दिया जाएगा।

आईसीसी नियमों के अनुसार, यदि मैच का कोई परिणाम नहीं निकलता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे। इस स्थिति में कोई विजेता नहीं होगा और नेट रन रेट पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दोनों ही टीम अंक तालिका में बराबर स्थान पर मौजूद रहेगी।
PAK vs NZ: सुपर 8 में हर टीम खेलेगी 3 मुकाबले
सुपर 8 चरण में कुल 8 टीमें दो ग्रुप में विभाजित हैं, जहां हर टीम को 3-3 मुकाबले खेलने हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे एक ग्रुप में हैं, जबकि न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका दूसरे ग्रुप में शामिल हैं।