PAK vs NED: पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया, फहीम अशरफ ने बचाई लाज

टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को रोमांचक मैच में 3 विकेट से हराया। नीदरलैंड ने लगभग उलटफेर कर दिया था, लेकिन आखिरी ओवर में फहीम अशरफ की आक्रामक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को जीत दिला दी।

iconPublished: 07 Feb 2026, 02:35 PM
iconUpdated: 07 Feb 2026, 02:52 PM

PAK vs NED, T20 WC 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलोंबो के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ लगभग बड़ा उलटफेर कर दिया था, लेकिन अंत में पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की, हालांकि बीच के ओवरों में नीदरलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। इसके बावजूद अंतिम ओवर में फहीम अशरफ ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को रोमांचक जीत दिलाई।

PAK vs NED: पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

इस मुकाबले में पाकिस्तान 148 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। अच्छी शुरुआत के बावजूद बीच के ओवरों में पाकिस्तान का रन चेज फंस गया था। हालांकि अंत में फहीम अशरफ ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने यह मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Scott Edwards gets down to play a sweep, Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo, February 7, 2026

PAK vs NED: नीदरलैंड ने बनाए थे 147 रन

मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। नीदरलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका, लेकिन स्कॉट एडवर्ड्स और बेस डी लीड के अहम योगदान की मदद से टीम 147 रन बनाने में सफल रही। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने 3 विकेट झटके, जबकि अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Colin Ackermann loses his stumps to Abrar Ahmed, Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo, February 7, 2026

PAK vs NED: कैसा रहा पाकिस्तान का रन चेज

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मजबूत शुरुआत की और एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। 17वें ओवर तक पाकिस्तान 114 रन पर 7 विकेट गंवा चुका था।

ऐसे मुश्किल हालात में फहीम अशरफ ने जिम्मेदारी संभाली और अंत में महज 11 गेंदों में 29 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने हाथ से निकलता हुआ मुकाबला जीत में बदल दिया।

Read More: Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी... विश्व क्रिकेट में मचाई सनसनी, फिर क्यों नहीं खेल सकते अगला वर्ल्ड कप? ये है बड़ी वजह

U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में बर्बाद हुआ इंग्लैंड, आयुष म्हात्रे की टीम ने रचा इतिहास, भारत छठी बार बना चैंपियन

Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौक! डेढ़ साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी