PAK vs NED: हार गई थी पाकिस्तान! नीदरलैंड्स से 19वें ओवर में हुई ऐसी चूक; पलक झपकते हाथ से फिसल गया मुकाबला

PAK vs NED मुकाबले में 19वें ओवर की एक बड़ी चूक नीदरलैंड्स को भारी पड़ गई। कैच ड्रॉप के बाद फहीम अशरफ की विस्फोटक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को हार की दहलीज से निकालकर रोमांचक जीत दिला दी।

iconPublished: 07 Feb 2026, 05:28 PM
iconUpdated: 07 Feb 2026, 05:37 PM

PAK vs NED Turning Point: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में क्रिकेट फैंस को सांसें रोक देने वाला रोमांच देखने को मिला। एक समय पूरी तरह मैच से बाहर नजर आ रही पाकिस्तान की टीम ने ऐसा पलटा वार किया कि नीदरलैंड्स की जीत पलक झपकते ही हाथ से फिसल गई। कोलंबो के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में 19वां ओवर ऐसा साबित हुआ, जिसने पूरे मैच की कहानी बदल दी।

नीदरलैंड्स ने इस मैच में पाकिस्तान को हर मोर्चे पर दबाव में रखा था। 114 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की हार लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन एक कैच ड्रॉप, कुछ गलत फैसले और फहीम अशरफ की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह पलट दिया।

PAK vs NED: 19वां ओवर बना टर्निंग पॉइंट

मैच (PAK vs NED) का सबसे अहम पल 19वें ओवर में आया, जब नीदरलैंड्स जीत से महज एक कदम दूर था। लोगान वैन बीक की गेंद पर फहीम अशरफ ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में लॉन्ग-ऑन की ओर गई। फील्डर मैक्स ओ'डॉड गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन आसान सा कैच उनके हाथों से छिटक गया। यही वो पल था, जिसने नीदरलैंड्स की जीत छीन ली और पाकिस्तान को जीवनदान दे दिया।

Image

PAK vs NED: फहीम अशरफ ने मचाई तबाही

कैच छूटने के बाद फहीम अशरफ ने नीदरलैंड्स पर कहर बरपा दिया। आखिरी 12 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत थी, लेकिन 19वें ओवर में फहीम ने 24 रन ठोक दिए। पहली, तीसरी और पांचवीं गेंद पर जड़े गए गगनचुंबी छक्कों ने डच टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। आखिरी गेंद पर आया चौका नीदरलैंड्स के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था।

Image

PAK vs NED: आखिरी ओवर में पलटा पूरा दबाव

19वें ओवर के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन चाहिए थे। दबाव अब पूरी तरह नीदरलैंड्स पर आ चुका था। पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक फहीम अशरफ को दी गई और इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर जोरदार चौका जड़कर पाकिस्तान को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। कुछ ही पलों में मुकाबला पाकिस्तान की झोली में चला गया।

PAK vs NED: हार की दहलीज से जीता पाकिस्तान

नीदरलैंड्स ने पूरे मैच में पाकिस्तान को अपनी पकड़ में रखा था, लेकिन एक कैच ड्रॉप और 19वें ओवर की खराब गेंदबाजी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान के लिए यह जीत किसी चमत्कार से कम नहीं रही। 7 विकेट गिरने के बाद जहां हार तय मानी जा रही थी, वहीं फहीम अशरफ की पारी ने पाकिस्तान को न सिर्फ दो अहम अंक दिलाए, बल्कि टूर्नामेंट में आगे के मुकाबलों के लिए जबरदस्त आत्मविश्वास भी दे दिया।

Read More:U19 World Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली प्राइज मनी, जानिए क्या कहता है ICC का नियम

IND vs USA: वानखेड़े में आज खेला जाएगा भारत-यूएसए का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs USA: क्या भारत-यूएसए मैच में बारिश बनेगी बाधा? जानिए कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल