PAK vs NAM: नामीबिया को 102 रनों से हराकर पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई, साहिबजादा फरहान बने जीत के नायक

PAK vs NAM: नामीबिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में 102 रनों से हराकर पाकिस्तान ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है।

iconPublished: 18 Feb 2026, 06:30 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 07:29 PM

PAK vs NAM Match Report: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन शतक जड़ा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम यह मुकाबला 101 रनों से गंवा बैठी।

PAK vs NAM: जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर 8 में बनाई जगह

नामीबिया के खिलाफ इस बड़ी जीत के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम सुपर-8 के ग्रुप बी में पहुंच गई है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और मेजबान श्रीलंका शामिल हैं। सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी था।

Salman Mirza cleaned up Jan Frylinck, Namibia vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo, February 18, 2026

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने बनाए 199 रन

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उनके शतक के अलावा सलमान आगा के 38 और शादाब खान के 36 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

Sahibzada Farhan celebrates his fifty, Namibia vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo, February 18, 2026

PAK vs NAM: नामीबिया ने 102 रनों से गंवाया मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, और कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। नतीजतन, नामीबिया की पूरी टीम 17.3 ओवर में ऑल आउट हो गई और उसे 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 3 और उस्मान तारिक ने 4 विकेट झटके।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल