PAK vs AUS: पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर उठा सवाल, आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन का दिखा गुस्सा

PAK vs AUS दूसरे टी20 में पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े हो गए। आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन का गुस्सा साफ नजर आया।

iconPublished: 01 Feb 2026, 12:23 PM
iconUpdated: 01 Feb 2026, 12:40 PM

PAK vs AUS, Cameron Green accussed Usman Tariq: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। एक तरफ जहां पाकिस्तान की दमदार जीत चर्चा में रही, वहीं दूसरी ओर मुकाबला एक बड़े विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गया।

दरअसल, इस मैच में पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े हो गए। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के आउट होने के बाद उनका गुस्सा साफ नजर आया, जिसने मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी।

PAK vs AUS: आउट होते ही भड़के कैमरन ग्रीन

दूसरे टी20 मैच (PAK vs AUS) में उस्मान तारिक 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया। लेकिन आउट होने के बाद ग्रीन का रिएक्शन सबका ध्यान खींच ले गया। पवेलियन लौटते समय ग्रीन काफी नाराज नजर आए और उन्होंने हाथ घुमाकर इशारों में उस्मान के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए। डगआउट तक पहुंचने के बाद भी ग्रीन ने अपने साथी खिलाड़ियों के सामने उस्मान के एक्शन की नकल करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

Image

PAK vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत

उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर उठे सवालों के बीच अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मामले को ICC तक ले जा सकता है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि उस्मान का एक्शन ऐसा दिखता है, जैसे वह गेंद को थ्रो कर रहे हों, जिसे क्रिकेट की भाषा में चकिंग या भट्टा फेंकना कहा जाता है। हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

PAK vs AUS: पहले भी उठ चुके हैं उस्मान के एक्शन पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उंगली उठी हो। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें और 10वें सीजन में भी उनके एक्शन को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद तारिक ने पीसीबी से मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स लैब में अपने एक्शन की जांच कराई थी, जहां से उन्हें क्लीन चिट मिली थी। इसके अलावा जनवरी 2026 में इंटरनेशनल लीग टी20 के दौरान एमआई एमिरेट्स के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने भी उस्मान पर चकिंग का आरोप लगाया था।

Read More: T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान की नई नौटंकी, किट लॉन्च प्रोग्राम किया कैंसिल; विश्व कप खेलने पर सस्पेंस बरकरार!

T20 WC 2026 से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, दो बदलावों के साथ खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम; 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हुआ ऐलान