Oshane Thomas: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक ही गेंद पर 22 रन बनाए। उन्होंने एक ही गेंद पर 3 छक्के भी लगाए। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रोमारियो शेफर्ड हैं।
1 नहीं, 2 नहीं... एक ही गेंद पर जड़े तीन छक्के, RCB स्टार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, की ओशेन थॉमस की जमकर कुटाई

Oshane Thomas Conceded 22 Runs in 1 Ball: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) में इन दिनों रोमांच अपने चरम पर है। दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 लीगों में से एक इस लीग के 13वें मैच में सेंट लूसिया किंग्स (SLK) और गुयाना अमेजन वॉरियर्स (GAW) आमने-सामने थीं।
इस मैच में सबकी निगाहें गुयाना के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड पर थीं, जो 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का अहम हिस्सा थे। इस मैच में उन्होंने एक ही गेंद पर 22 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस एक गेंद पर तीन छक्के भी जड़े। यह सब ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) की गेंद पर हुआ।
कैसे बनी यह ‘सबसे महंगी’ गेंद?
यह अविश्वसनीय वाकया मैच की पहली पारी के 15वें ओवर में घटी, जब ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने नो-बॉल फेंकी। इसके बाद अगली गेंद वाइड रही। थॉमस ने अगली दो गेंदें फिर नो-बॉल फेंकी और रोमारियो शेफर्ड ने दोनों पर छक्के जड़कर प्रत्येक गेंद पर 7 रन दिए। अंत में, थॉमस ने एक वैलिड बॉल फेंकी, जिस पर शेफर्ड ने छक्का जड़ा। इस तरह एक ही गेंद पर कुल 22 रन बने।
Oshane Thomas conceded 22 runs in a single delivery against Romario Shepherd in the CPL, yet his team won the match by 4 wickets.
— All Cricket Records (@Cric_records45) August 27, 2025
14.3 - No-ball (1 run)
14.3 - Wide ball (1 run)
14.3 - No-ball + six (7 runs)
14.3 - No-ball + six (7 runs)
14.3 - Six (6 runs) pic.twitter.com/d9qPadE9fS
शेफर्ड और Oshane Thomas ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोमारियो शेफर्ड इस तरह एक ही गेंद पर तीन छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) एक ही गेंद पर 20 से ज्यादा रन देने वाले पहले गेंदबाज बने। इतना ही नहीं, इफ्तिखार अहमद ने भी इस ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और कुल मिलाकर यह ओवर 33 रनों का साबित हुआ।

शेफर्ड की धमाकेदार पारी
रोमारियो शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ नाबाद पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर 214.70 के औसत से 73 रन बनाए। जिसमें पाँच चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। फिर भी, सेंट लूसिया किंग्स ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और केवल 18.1 ओवर में 4 विकेट से मैच जीत लिया।
Read More Here:
CSK को लगा बड़ा झटका! R Ashwin ने IPL को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के बाद इस लीग में आजमाएंगे हाथ?