ओमान के आगे ढेर हुई श्रीलंका, 44 साल के बल्लेबाज ने T20 वर्ल्ड कप से पहले कर दिखाया बड़ा उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अभ्यास मैच में ओमान ने श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया, जिसमें 44 साल के आमिर कलीम की विस्फोटक पारी निर्णायक साबित हुई।

iconPublished: 03 Feb 2026, 07:59 PM
iconUpdated: 03 Feb 2026, 11:34 PM

Oman beat Srilanka Team ahead of T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अभ्यास मैचों का दौर जारी है और हर टीम इन मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को परख रही है। इसी कड़ी में एक ऐसा नतीजा सामने आया, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। सीमित संसाधनों वाली ओमान क्रिकेट टीम ने अभ्यास मैच में श्रीलंका ए को हराकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि जहां एक तरफ श्रीलंका जैसे अनुभवी क्रिकेट देश की ए टीम मैदान पर थी, वहीं दूसरी ओर ओमान की टीम को अंडरडॉग माना जा रहा था। लेकिन मैदान पर कहानी पूरी तरह बदल गई और मैच का हीरो बना 44 साल का एक बल्लेबाज, जिसने अपने अनुभव से मैच का रुख पलट दिया।

T20 WC 2026: ???????????????????????? ??? ?????? ??????????????????????????? ????????? ???????????? ???????????????

भारत के साथ मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा श्रीलंका इस अभ्यास मैच में अपनी ए टीम के साथ उतरा। हालांकि टीम में ज्यादातर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और श्रीलंका ए के लिए लगातार खेल चुके थे, ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

Image

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर सिर्फ 145 रन बनाए। पूरी पारी के दौरान बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। वनुजा सहन 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि ओमान के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की।

T20 WC 2026: ???????????? ?????? ???????????????????????? ?????? ??????????????? ????????????

ओमान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंका ए के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे रन गति कभी बढ़ ही नहीं सकी। शाह फैसल और जय ओडेड्रा ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

T20 WC 2026: 44 ????????? ?????? ???????????? ???????????? ?????? ???????????????????????? ??????

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की जीत के असली हीरो बने 44 साल के अनुभवी ओपनर आमिर कलीम। दिलशान मधुशंका जैसे तेज गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी की। आमिर कलीम ने सिर्फ 47 गेंदों में 80 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने लक्ष्य को आसान बना दिया और 14 ओवर में ही टीम 110 रन के पार पहुंच गई।

T20 WC 2026: ?????????????????? ?????? ?????? ???????????? ???????????? ???????????????

आमिर कलीम का साथ विनायक शुक्ला ने भी बखूबी निभाया, जिन्होंने 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। ओमान ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह जीत न सिर्फ ओमान के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी टीमों के लिए भी चेतावनी है कि छोटे नामों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।