NZ vs UAE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए युएई के खिलाफ 10 विकेट की बड़ी जीत अपने नाम की है।
NZ vs UAE: न्यूजीलैंड का दबदबा बरकरार, यूएई को 10 विकेटों से रौंदकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची कीवी टीम
NZ vs UAE Match Highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मुकाबले में चेपॉक के मैदान पर न्यूजीलैंड और यूएई की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को मात दी थी।
इस मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए साईफर्ट और फिन एलेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दिलाई।
NZ vs UAE: न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
इस मुकाबले की बात करें तो यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके बल्लेबाज़ों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 173 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और बिना कोई विकेट गंवाए यह मुकाबला 10 विकेट से न्यूजीलैंड की झोली में डाल दिया।

NZ vs UAE: यूएई ने बनाए 173 रन
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यूएई ने दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद आलीशान शराफू और मोहम्मद वसीम के बीच दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 107 रनों की अहम साझेदारी हुई। हालांकि इस साझेदारी के टूटने के बाद यूएई की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में मोहम्मद वसीम ने 63 रन, जबकि आलीशान शराफू ने 55 रनों की उपयोगी पारी खेली।

NZ vs UAE: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ों ने जिताया मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सिफर्ट और फिन एलेन ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। दोनों ही बल्लेबाज़ नाबाद रहे और महज़ 15.2 ओवरों में यह मुकाबला न्यूजीलैंड के नाम कर दिया।टिम सिफर्ट ने इस मुकाबले (NZ vs UAE) में 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि फिन एलेन ने 50 गेंदों में 80 रनों का योगदान दिया।
IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा