न्यूजीलैंड के निक केली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें T20 में हवा में उड़कर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
NZ vs SA: हवा में उड़कर ग्लेन फिलिप्स नहीं बल्कि इस न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लपका नामुमकिन कैच, VIDEO वायरल
Table of Contents
NZ vs SA, Sensetional catch: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही T20 सीरीज में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। आमतौर पर जब भी शानदार फील्डिंग की बात होती है तो नाम ग्लेन फिलिप्स का आता है, लेकिन इस बार किसी और खिलाड़ी ने सुर्खियां बटोरी हैं।
सीरीज के पांचवें मुकाबले (NZ vs SA) में न्यूजीलैंड के 32 साल के खिलाड़ी निक केली ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। बल्ले से भले ही वो इस सीरीज में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए, लेकिन इस एक कैच ने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया।
NZ vs SA: निक केली ने लपका हैरतअंगेज कैच
साउथ अफ्रीका की पारी के 16वें ओवर में यह शानदार पल देखने को मिला। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर थे बल्लेबाज रूबीन हरमन। ओवर की पहली ही गेंद पर हरमन का बल्ला गेंद को सही से कंट्रोल नहीं कर पाया और गेंद हवा में चली गई।
View this post on Instagram
निक केली दूर खड़े थे, लेकिन उन्होंने तुरंत गेंद की दिशा भांपते हुए दौड़ लगाई। जब लगा कि केवल दौड़कर कैच तक पहुंचना मुश्किल है, तो उन्होंने हवा में छलांग लगाई और बाएं हाथ से एक शानदार कैच लपक लिया। इस कैच का अंदाज इतना जबरदस्त था कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक सभी हैरान रह गए।
NZ vs SA: रूबीन हरमन की पारी का हुआ अंत
निक केली के इस शानदार कैच का सीधा असर मैच पर भी पड़ा। खतरनाक दिख रहे रूबीन हरमन की पारी यहीं खत्म हो गई। हरमन ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए थे और तीसरे विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी भी निभाई थी। उनका विकेट न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम साबित हुआ, क्योंकि वो तेजी से रन बटोरते हुए मैच का रुख बदल सकते थे।
NZ vs SA:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
निक केली का यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे “कैच ऑफ द सीरीज” तक बता रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने हवा में उड़कर एक हाथ से गेंद को लपका, उसने इस कैच को खास बना दिया। भले ही बल्ले से उनका प्रदर्शन औसत रहा हो, लेकिन इस एक कैच ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में फील्डिंग भी मैच का रुख बदल सकती है और कभी-कभी खिलाड़ी की पहचान भी।
Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?