NZ vs SA: तीसरी लगातार फिफ्टी के साथ न्यूजीलैंड की कप्तान ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान अमेलिया केर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 78 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।

iconPublished: 15 Mar 2026, 05:54 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 06:05 PM

New Zealand captain scripted history during NZ vs SA: महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच न्यूजीलैंड महिला टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 44 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत कीवी टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और बाद में गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

NZ vs SA: अमेलिया केर ने कप्तान के तौर पर रचा इतिहास

न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी संभालने के बाद से ही अमेलिया केर शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जब वह बल्लेबाजी करने उतरीं तो टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद केर ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने जॉर्जिया प्लिमर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की शानदार साझेदारी की। इस मैच में केर ने 44 गेंदों पर 78 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Amelia Kerr made 56 of her 78 runs in boundaries, New Zealand vs South Africa, 1st women's T20I, Mount Maunganui, March 15, 2026

NZ vs SA: कप्तान के तौर पर बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेलिया केर ने अपनी इस पारी (NZ vs SA) के साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। वह अब पुरुष और महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के रूप में पहले पांच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। केर ने कप्तान के तौर पर अपनी शुरुआती पांच पारियों में कुल 301 रन बनाए हैं।

Amelia Kerr scored 80, New Zealand vs Zimbabwe, 3rd women's ODI, Dunedin, March 11, 2026

NZ vs SA: लगातार तीसरी फिफ्टी से दिखाया दम

अमेलिया केर की यह लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही। कप्तान बनने के बाद उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है और वह टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी इस पारी ने यह भी दिखा दिया कि वह आने वाले बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए कितनी अहम साबित हो सकती हैं।