NZ vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले के दौरान कैच के प्रयास में टिम साइफर्ट और फिन ऐलन की जोड़दार टक्कर देखने को मिली जिसने सभी की सांसे रोक दी।
NZ vs AFG: मैदान पर टला बड़ा हादसा, आपस में भिड़े न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी, देखें VIDEO
NZ vs AFG, New Zeland players collison: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है और टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। पहले ही दिन जहां दो बड़े उलटफेर होते-होते रह गए, वहीं दूसरे दिन एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक की धड़कनें बढ़ा दीं।
टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज की। हालांकि, पहली पारी के तीसरे ओवर में मैदान पर ऐसा वाकया हुआ, जिसने कुछ सेकेंड के लिए सभी को टेंशन में डाल दिया।
NZ vs AFG: जोर से टकराए साइफर्ट और ऐलन
यह घटना पहली पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई, जब तेज गेंदबाज मैट हेनरी गेंदबाजी कर रहे थे और रहमानुल्लाह गुरबाज स्ट्राइक पर थे। हेनरी ने बाउंसर फेंकने की कोशिश की, जिस पर गुरबाज पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेट के पीछे हवा में चली गई।
View this post on Instagram
कैच की उम्मीद में विकेटकीपर टिम साइफर्ट और फील्डर फिन ऐलन समेत तीन खिलाड़ी तेजी से दौड़े। जैसे ही गेंद पकड़ने का मौका आया, साइफर्ट और ऐलन आपस में जोर से टकरा गए और दोनों मैदान पर गिर पड़े। अगले कुछ सेकेंड तक दोनों खिलाड़ी जमीन पर ही पड़े रहे हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों खिलाड़ियों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वे खुद उठकर खड़े हो गए।
NZ vs AFG: अफगानिस्तान को मिला जीवनदान
न्यूजीलैंड की टीम को इस टक्कर का नुकसान जरूर हुआ। कैच छूटने की वजह से रहमानुल्लाह गुरबाज को जीवनदान मिल गया। उस वक्त गुरबाज सिर्फ 7 रन पर थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने 20 रन और जोड़े और 27 के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्हें लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। इसी ओवर में फर्ग्युसन ने गुरबाज के ओपनिंग पार्टनर इब्राहिम जादरान का विकेट भी चटकाया।

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
इस मुकाबले (NZ vs AFG) में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलबदीन नाइब की 63 रनों की पारी की बदौलत 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही, लेकिन टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
READ MORE HERE:
Mohammed Siraj: 24 घंटे में बदली किस्मत, 557 दिनों बाद कमबैक मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ चमके सिराज
‘बल्लेबाजी में हम थोड़ा...’ जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने मानी कमी, अगले मैच से पहले सीख जरूरी