IPL 2026 के लिए देश छोड़ने को तैयार खिलाड़ी, इंटरनेशनल करियर पर मंडराया खतरा

नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने का संकेत दिया है। फिटनेस नियमों में फंसने के बाद उनका यह फैसला इंटरनेशनल करियर के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है।

iconPublished: 30 Mar 2026, 07:58 PM
iconUpdated: 30 Mar 2026, 08:10 PM

IPL 2026, Bold decision by a player: आईपीएल 2026 के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। जहां एक ओर दुनिया भर के खिलाड़ी इस लीग में खेलने का सपना देखते हैं, वहीं अब एक खिलाड़ी इसके लिए अपने इंटरनेशनल करियर को भी दांव पर लगाने को तैयार दिख रहा है।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा का फैसला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषारा ने संकेत दिए हैं कि अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो वह देश के लिए खेलने से भी पीछे हट सकते हैं, जिससे उनके इंटरनेशनल करियर पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

IPL 2026: आईपीएल के लिए इंटरनेशनल करियर कुर्बान?

दरअसल, नुवान तुषारा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की फिटनेस नीति में फंस गए हैं। वह फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें विदेशी लीग यानी आईपीएल (IPL 2026) में खेलने की अनुमति नहीं दी गई। श्रीलंका क्रिकेट का साफ नियम है कि बिना फिटनेस टेस्ट पास किए कोई भी खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता। इसी वजह से तुषारा को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।

IPL 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुषारा ने बोर्ड से साफ कह दिया है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल न किया जाए। इस फैसले को उनके आईपीएल खेलने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह कदम उनके इंटरनेशनल करियर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का मतलब राष्ट्रीय टीम से दूरी भी हो सकता है।

Nuwan Thushara is all smiles after striking with the new ball, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Lucknow, May 27, 2025

IPL 2026: आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन

नुवान तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, बोर्ड की मंजूरी न मिलने के कारण उनका खेलना अभी भी अधर में है। तुषारा अब तक आईपीएल में 8 मुकाबलों में 9 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले वह मुंबई की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि पिछले सीजन में उन्होंने बेंगलुरु के लिए सिर्फ एक मैच खेला था।

Read More: MI vs KKR: बीच मुकाबले में कप्तान बने रिंकू सिंह, कोलकाता कप्तान अजिंक्य रहाणे को क्या हुआ?

Virat kohli अभी तक नहीं भूले हैं 19 नवंबर वाला जख्म, ट्रेविस आउट के विकेट पर हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', जश्न का VIDEO वायरल