Sports Yaari
English / हिंदी
  • All iconहोम
  • Cricket icon क्रिकेट
  • ipl icon आईपीएल
  • web stories icon वेब स्टोरीज
  • photos icon फोटो
  • wwe icon WWE
  • wwe icon अन्य खेल
Facebook Youtube Twitter
  • होम
  • Cricket
  • VIDEO: बर्मिंघम टेस्ट से पहले होटल में अपना सामान भूल गया ये खिलाड़ी, फैंस को आई रोहित शर्मा की याद

VIDEO: बर्मिंघम टेस्ट से पहले होटल में अपना सामान भूल गया ये खिलाड़ी, फैंस को आई रोहित शर्मा की याद

Ind vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए जब टीम इंडिया बर्मिंघम जा रही थी, इसी दौरान भारतीय ऑलराउंडर अचानक अपना सामान होटल में भूल गए। इस पूरी घटना के बाद क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा की याद आ गई।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 27 Jun 2025, 10:26 AM
iconUpdated: 27 Jun 2025, 11:34 PM
NITISH KUMAR REDDY
NITISH KUMAR REDDY

Nitish Kumar Reddy forgets an item at hotel Like Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाना है। इसके लिए जब टीम इंडिया बस में सवार होकर निकल ही रही थी कि अचानक भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को याद आया कि वो होटल में अपना कुछ सामान भूल गए। इसके बाद उन्हें होटल के कमरे के लिए तेजी से भागते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी को होटल की ओर भागते हुए और फिर जल्दी से वापस आकर टीम बस में चढ़ते हुए देखा जाता है।

होटल में अपना सामान भूला ये खिलाड़ी

नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा गया कि होटल की ओर भागते हुए जल्दी से वापस आकर नीतीश टीम के बस में चढ़ जाते हैं। हालांकि होटल के बाहर खड़ी सिक्योरिटी को नीतीश के टीम बस में आने तक का इंतजार करना पड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by Ankan Kar (@ankankar.sports)


इस पूरे घटना के बाद हर किसी को रोहित शर्मा की याद आ गई, जिन्हे अक्सर कई चीजों को भुलते हुए देखा गया। पहले टेस्ट में भले ही नीतीश रेड्डी को मौका ना मिला हो, लेकिन एजबेस्टन टेस्ट के लिए नीतीश को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार परफॉर्मेंस दिखाने वाले नीतीश रेड्डी को अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि शार्दुल ठाकुर चौथे तेज गेंदबाज के रूप में टीम में मौजूद हैं।

Ind vs Eng 2nd Test
NITISH KUMAR REDDY

एक रिपोर्ट के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया जाएगा। ऐसे में नीतीश रेड्डी के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के रूप में टीम में दो अन्य अतिरिक्त गेंदबाज हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह के बिना टीम इंडिया दबाव में आ सकती है, जो एक बहुत बड़े विकेट टेकर गेंदबाज हैं।

Read Also: जोफ्रा आर्चर को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स को दी चेतावनी! IND vs ENG दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 से जुड़ा है मामला

Follow Us Google News
Next Article Begins

ताजा खबर

IND Vs NZ ODI Series
न्यूजीलैंड दौरे का बदला शेड्यूल, टीम इंडिया अब तीन नहीं बल्कि इतने मुकाबलों की खेलेगी वनडे सीरीज; सामने आई पूरी डिटेल

4 March, 2026

Kumar Sangakkara T20 World Cup
T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह के बाद एक और खिलाड़ी के पिता का निधन, सेमीफाइनल के दिन होगा अंतिम संस्कार

3 March, 2026

Arjun Tendulkar Mehndi
मेहंदी में सानिया के संग जमी अर्जुन तेंदुलकर की जोड़ी, सारा के स्टाइलिश अंदाज ने खींचा सबका ध्यान; देखें वीडियो

3 March, 2026

IND Vs ENG Team India Practise
IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सत्र पर चंद्रग्रहण का असर, बदला गया प्लान

3 March, 2026

Gautam Gambhir On Rinku Singh
पिता के निधन के बावजूद टीम इंडिया से जुड़े रहे रिंकू सिंह, कोच गंभीर ने सराहा जज्बा और समर्पण

3 March, 2026

RCB Team For IPL 2026
IPL 2026 से पहले आरसीबी समर्थकों के लिए बड़ी सौगात, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे मुकाबले, मिला एक और होम ग्राउंड

3 March, 2026

Smriti Mandhana Ranked 1
Smriti Mandhana: आईसीसी महिला ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, नंबर-1 बनकर रच दिया इतिहास

3 March, 2026

Rohit Kohli With Their Kids During T20 World Cup
T20 World Cup के बीच रोहित-कोहली का अपने बच्चों के साथ VIDEO वायरल, कोई सड़क के किनारे तो कोई फन पार्क में हुआ स्पॉट

3 March, 2026

Search

खेल अनुभाग

  • होम
  • क्रिकेट
  • IPL
  • मैच प्रिडिक्शन

क्रिकेट अपडेट

  • WWE
  • फुटबॉल
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो गैलरी

त्वरित सम्पक

  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
  • AUS vs SA
  • IND vs WI
  • IND vs PAK

संपर्क करें

Info@sportsyaari.com

Sports Yaari
About Us Contact Us Disclaimer Copyright Notice Privacy and Cookies Policy DMCA Policy Sitemap